राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत का अंदाज दे​खिए, साथ में डोटासरा भी, तस्वीरें देखे अंदर

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर यात्रा पर रहे। मुख्यमंत्री अपराह्न में हेलीकॉप्टर से उदयपुर के रेल्वे ट्रेनिंग स्कूल स्थित हेलीपेड पर पहुंचे जहां जनजाति कलाकारों के गैर नृत्य से रंगारंग स्वागत से वे अभिभूत हो उठे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत अपराह्न में मानगढ़ से सीधे ही उदयपुर के रेलवे ट्रेनिंग स्कूल परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचे तो यहां उतरते ही जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा और जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने उनका स्वागत किया। कुछ ही कदम चलने पर जनजाति कलाकारों ने आकर्षक वेशभूषा में परंपरागत वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के साथ नृत्य करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

गैर नृत्य करने के बाद मुख्यमंत्री ने ढोल पर भी ताल देकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने हेलीपेड स्थल पर ही इस अंचल में होली के परंपरागत गैर नृत्य को करते कलाकारों को देखा तो वे अभिभूत हो उठे। परंपरागत जनजाति वाद्य ढोल, कुंडी व थाली की ताल पर डांडियों के साथ थिरकते संभाग के दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों को देखकर मुख्यमंत्री भी खुद को नहीं रोक सके एवं डांडिये थाम कर कलाकारों के साथ नृत्य किया। थोड़ी देर गैर नृत्य करने के बाद मुख्यमंत्री ने ढोल पर भी ताल देकर कलाकारों को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कलाकारों की हौंसलअफज़ाई करने के लिए उनके साथ फोटो भी खिंचवाया। इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कलाकारों के साथ नृत्य किया।

दिवंगत श्री कन्हैयालाल के पुत्रों से मिले

रेल्वे ट्रेनिंग हेलीपेड से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे जहां हाल ही में उदयपुर की नृशंस घटना में दिवंगत हुए कन्हैयालाल तेली के दोनों पुत्रों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और राज्य सरकार की ओर से दोनों को सरकारी नौकरी दिए जाने पर आभार जताया।

मुख्यमंत्री गहलोत रोक नहीं पाए इस उत्साह में स्वयं को और ढोल भी बजा दिया

मुख्यमंत्री ने दोनों पुत्रों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। उन्हें किसी भी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। दोषियों को उनके किए कृत्यों की सख्त से सख्त सजा मिलेगी। दोनों पुत्रों ने परिवारजनों की तरफ से भी राज्य सरकार द्वारा इस मामले में दिए गए सहयोग का आभार जताया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पहुंचे आमजनों की परिवेदनाओं को भी सुना और उनकी समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद थे। इसके बाद मुख्यमंत्री उदयपुर रेलवे ट्रेनिंग हेलीपैड से भींडर के लिए प्रस्थान कर गए।

दिवंगत कन्हैयालाल के पुत्रों से मिले

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व