फतहसागर के गेट भी खोले, इससे पहले स्वरूपसागर, उदयसागर के गेट खोले थे

उदयपुर लेकसिटी में सुबह से खुशनुमा मौसम के बीच दोपहर में खण्ड वर्षा के रूप में बारिश का दौर शुरू हुआ जो कई जगहों पर मूसलाधार बारिश के रूप में बरसा। शाम होते-होते यह मूसलाधार बारिश पूरे शहर को भिगोने लगी और देर रात तक बारिश का दौर जारी है। स्वरूपसागर, उदयसागर के गेट खोले, अब पिछोला लबालब होने को है। रात को स्वरूपसाग के तीन गेट छह-छह इंच के खोले इससे पूर्व सायरन बजाकर आयड़ के पास के लोगों को अलर्ट किया गया। फतहसागर के गेट भी खोल दिए गए है। इससे पहले स्वरूपसागर, उदयसागर के गेट खोले थे 

पिछोला Lake Pichola में तेजी से पानी की आवक बढ़ रही है और जल्द लबालब हो जाएगी। उदयसागर में पानी बढने के साथ दो गेट खोले गए। इधर, पिछोला झील का जलस्तर दस फ़ीट से ज्यादा हो गया है। पूर्ण भराव क्षमता 11 फ़ीट है।

fatehsagar lake udaipur

सीसारमा नदी का वेग सुबह 3 फ़ीट 6 इंच था जो शाम 5 बजे ढाई फ़ीट हो गया लेकिन शाम को हो रही बारिश के चलते इसका वेग पुन: बढकर चार फ़ीट हो गया और रात को इसका वेग फिर बढ सकता है।लेकसिटी में शुक्रवार को बारिश की झडी लग गई। दोपहर 1.30 बजे शहर के कई हिस्सों में तेज मूसलाधार तो कई जगहों पर मध्यम क्रम की बारिश हुई जो करीब पौन घंटा चली। इसके बाद बूंदाबांदी होती रही और शाम को तेज मूसलाधार बारिश शुरू हुई जिसने पूरे शहर को जमकर भिगोया। मूसलाधार बारिश का यह दौर रात तक भी जारी है। लेकसिटी में देर रात तक चौबीस घंटे में चार इंच बारिश हुई है। सिंचाई विभाग के बाढ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार प्रात: 8 बजे समाप्त बीते 24 घंटों में देवास स्टेज प्रथम पर 35 मिमी, मदार 10, नाई 43, उदयसागर 12, वल्लभनगर 19, बागोलिया में 15 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं उदयपुर में सुबह 8 बजे तक 11 मिमी व सुबह 8 बजे से रात 8.30 बजे तक बीते 12 घन्टो में ढाई इंच (66 मिमी) (3 इंच) बारिश हुई।

Related Posts

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल मिलकर उमरड़ा में प्रस्तावित रेलवे यार्ड को आगे सरकारी भूमि पर बनाने, चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेलवे लाइन…

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को पूर्ण होने के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।…

You Missed

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

  • December 11, 2025
  • 2 views
उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

  • December 10, 2025
  • 4 views
उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

  • December 10, 2025
  • 7 views
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

  • December 9, 2025
  • 7 views
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

  • December 8, 2025
  • 7 views
अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज