Rajasthan में कोरोना ब्लास्ट, 9881 CORONA केस

उदयुपर/जयपुर। राजस्थान में मंगलवार को 9881 कोरोना केस आए है। इनमें अजमेर में 275, अलवर में 767, बाड़मेर में 335, भरतपुर में 435, भीलवाड़ा में 239, बीकानेर में 678,दौसा में 99, जयपुर में 2785, जोधपुर में 777, कोटा में 765, सिरोही में 95, उदयपुर में 598, राजसमंद में 59, पाली में 317, प्रतापगढ़ में 113, बांसवाड़ा में 71, डूंगरपुर में 43 व चित्तौड़गढ में 155 केस आए।
इसी प्रकार कोरोना Corona संक्रमण को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार शाम को जारी की गई उदयपुर जिले की रिपोर्ट में 598 केस आए है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. दिनेश खराड़ी ने बताया कि उदयपुर में 3644 सेम्पल लिए गए जिसमें से 3046 की रिपोर्ट नेगेटिव आई और बाकी 598 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उन्होंने बताया कि इनमें शहरी क्षेत्र में 485 केस है जिनमें से 54 कोरोना वॉरियस, 304 नए केस, 117 क्लॉज कॉन्टेक्ट और 10 प्रवासी शामिल है। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में 113 केस आए जिनमें 23 कोरोना वॉरियर्स, 22 क्लॉज सम्पर्क वाले, 67 नए केस और 1 प्रवासी शामिल है।

कोविड पीड़ित परिवारों को बड़ा संबल
जयपुर।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के संवेदनशील एवं मानवीय निर्णयों से प्रदेश में कोविड महामारी से पीड़ित परिवारों को नया जीवन मिल रहा है। कोविड से अपनों की जान गवाने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री की पहल पर सहृदयता पूर्वक संबल प्रदान किया जा रहा है। ऎसे परिवारों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना, कोरोना वारियर्स सहायता योजना एवं एसडीआरएफ मद से अनुग्रह सहायता जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य में लागू की गई हैं। इन योजनाओं के माध्यम से हजारों परिवारों को राहत मिली है। प्रदेश में 25 जून, 2021 से प्रारम्भ हुई मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में अब तक 103 करोड़ रूपए से अधिक व्यय कर 14 हजार 817 बच्चों एवं विधवा महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 182 अनाथ बच्चों को 1 करोड़ 91 लाख रूपए से अधिक, 5 हजार 640 विधवा महिलाओं के बच्चों को करीब 2 करोड़ 95 लाख एवं 8 हजार 995 विधवा महिलाओं को करीब 99 करोड़ रूपए की सहायता प्रदान की गई है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व