कला संरक्षण का संदेश देने भारत भ्रमण पर निकले डॉ. बलजिंदर उदयपुर पहुंचे

उदयपुर। कला संरक्षण के साथ आज की युवा पीढ़ी को कला के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मोगा शहर से भारत भ्रमण पर निकले कलाप्रेमी डॉ. बलविंदर सिंह सोमवार को उदयपुर पहुंचे। उदयपुर पहुंचने पर समाजसेवी पीयूष कच्छावा ने उनका स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।


डॉ. बलजिंदर ने बताया कि इंडियन क्रिएटिव यूनिटी और सूद चैरिटी फाउंडेशन मालविका सूद सच्चर के सहयोग से मोगा शहर से निकले इस कलाप्रेमी ने अपनी गाड़ी पर विभिन्न कलाकृतियों के माध्यम से कला संरक्षण का संदेश दिया है। 15 नवंबर से रवाना हुए बलजिंदर ने बताया कि ये गाड़ी 27 राज्यों में और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में पहुंच 100 से अधिक कला भवन एवं कला संबंधी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर युवा पीढ़ी को कला के विभिन्न आयामों के बारे में बताते हुए प्रेरित करेंगे। यह यात्रा लगभग 15 हजार किमी लंबी है जो 45 दिन में पूर्ण होगी। इस पूरी यात्रा में सूद चैरिटी के सोनू सूद व मालविका सूद का पूरा सहयोग रहेगा।
उल्लेखनीय है कि कलाप्रेमी डॉ. बलजिंदर पिछले 7 वर्षों से बच्चों को निःशुल्क कला की शिक्षा दे रहे है और बलजिंदर की इस कला से प्रभावित होकर विभिन्न राज्यों में सरकार व संस्थाओं की ओर से 29 अवार्ड व 9 वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ सम्मानित किया जा चुका है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 367 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 268 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 184 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 260 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 451 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व