रोटरी इंटरनेशनल का सर्वोच्च सम्मान उदयपुर के डॉ. निर्मल कुणावत मिलेगा

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। रोटरी इंटरनेशनल ने उदयपुर के वरिष्ठ रोटरी सदस्य एवं पूर्व प्रान्तपाल एकेएस डॉ. निर्मल कुणावत,सीए को रोटरी इंटरनेशनल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स द्वारा प्रतिष्ठित ‘सर्विस एबव सेल्फ अवॉर्ड’ से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान रोटरी इंटरनेशनल द्वारा किसी सदस्य को दिया जाने वाला सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान माना जाता है।
प्रांतपाल प्रज्ञा मेहता ने बताया कि यह पुरस्कार डॉ. निर्मल कुणावत द्वारा समाज सेवा, मानवीय मूल्यों और “सेवा सर्वोपरि” की भावना के साथ किए गए उल्लेखनीय और निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है। उनकी सेवाओं ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि व्यापक सामाजिक प्रभाव भी डाला है। उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल की ओर से पुरस्कार स्वरूप सम्मान पिन एवं डॉ. निर्मल कुणावत के नाम से अंकित विशेष क्रिस्टल ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
रोटरी इंटरनेशनल ने यह भी कहा है कि इस अवसर पर डॉ. कुणावत के सम्मान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाए, जिसमें उनकी सेवाओं को प्रदर्शित करने हेतु प्रस्तुति या दृश्य माध्यम का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही डॉ. कुणावत को आगामी रोटरी इंटरनेशनल कन्वेंशन जो की ताइवान में जून 2026 में होगा, में आयोजित एक विशिष्ट सम्मान समारोह के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा।
यह उल्लेखनीय है कि ‘सर्विस एबव सेल्फ अवॉर्ड’ प्राप्त करने वाले व्यक्तित्वों को भविष्य में रोटरी के अंतरराष्ट्रीय प्रकाशनों में भी स्थान दिया जा सकता है। डॉ. निर्मल कुणावत की यह उपलब्धि न केवल रोटरी परिवार बल्कि संपूर्ण उदयपुर और राजस्थान के लिए गर्व का विषय है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 198 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 249 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 445 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व