कमरे में नहीं कंटेनर में बनाई ई-लाइब्रेरी

उदयपुर। एएसएपी एकेडमिक फाउंडेशन द्वारा बड़गांव ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरडा में ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है। संस्थान के सुनील लड्ढा द्वारा यहाँ किसी कक्ष में न होकर पायरोटेक वर्क्स स्पेस द्वारा लगाए गए एक कंटेनर में लाइब्रेरी स्थापित की गई है जो अपने आप में नवाचार है। लाइब्रेरी में पुस्तकें रखने के लिए रेक्स, बैठने के लिए फर्नीचर, एक लेपटॉप सहित विभिन्न विषयों पर उपयोगी पुस्तकें रखी गई हैं। स्कूल के विद्यार्थियों में भी लाइब्रेरी को लेकर उत्साह बना हुआ है। शनिवार को लाइब्रेरी का लोकार्पण कर दिया गया।


एएसएपी एकेडमिक फाउंडेशन द्वारा ‘एक विद्यालय एक लाइब्रेरी’ के कॉन्सेप्ट पर कार्य शुरू किया गया है जिसके तहत संस्थान द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वरडा में पहली ई लाइब्रेरी स्थापित की गई है। इधर स्थानीय सरपंच दूल्हे सिंह देवड़ा ने माह अगस्त के अंत तक लाइब्रेरी में इंटरनेट की सुविधा आरंभ करने हेतु कहा है। इंटरनेट शुरू होने से विद्यालय के बच्चे भी ई-शिक्षा से जुड़ सकेंगे। लाइब्रेरी हेतु कंटेनर पायरोटेक निदेशक कनिष्का तलेसरा एवं आदित्य कोचर के सहयोग से लगाया गया है।
लाइब्रेरी के लिए आड़े नहीं आया स्पेस की कमी का बेरियर, नवाचार से मिली राह
विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक हेमंत जोशी ने बताया कि इस विद्यालय में कक्ष कक्षों की कमी की समस्या के चलते लाइब्रेरी लगा पाना आसान कार्य नहीं था लेकिन इस फाउंडेशन द्वारा यहाँ किसी कक्ष में न होकर कंटेनर में लाइब्रेरी लगा दी गई जो अपने आप में एक नवाचार है। कंटेनर में स्थापित लाइब्रेरी में हवा के निरंतर बहाव के लिए पंखे एवं खिड़कियां लगाई गई है जिससे बच्चे भी आराम से यहाँ आकर लाभ उठाया सकेंगे। जोशी ने बताया कि यहाँ पर्यावरण, विज्ञान, तकनीक सहित विभिन्न विषयों पर पुस्तकें एवं कई उपन्यास आदि रखे गए हैं।

तकनीक के युग में पुस्तकों की ओर रुझान जरूरी
जोशी ने बताया कि विद्यालयों में इस प्रकार की लाइब्रेरी स्थापित होने से बच्चों का पुस्तकों की ओर रुझान बढ़ेगा। स्मार्ट फोन के इस युग में बच्चे पुस्तकों से दूर हो गए हैं एवं मोबाइल उनके मनोरंजन का प्रमुख स्रोत बन गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि आकर्षक लाइब्रेरी स्थापित करके बच्चों को पुस्तकों से जोड़ा जाए। लाइब्रेरी लोकार्पण कार्यक्रम में संचालन संगीत चौधरी इंचार्ज ने किया एवं आभार प्रधानाचार्य मदन लाल सुथार  द्वारा किया गया। एएसएपी एकेडमिक फाउंडेशन के सुनील लड्ढा, अमित गौरव, पवन त्रिवेदी, अंजली दुबे, मीता रैना, शिखा सहित अन्य उपस्थित रहे। पायरोंटेक के कनिष्का तलेसरा, आदित्य कोचर, ईशान तलेसरा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा एमेथिस्ट के जयदीप सिंह, हेमराज सिंह, तरुण दवे, आनंद खण्डेलवाल, विशाल शर्मा, अभय, हितेश, विपुल, किंसले कुमार,दीपक चुग, अमित सोनावत, यश, केतन जैन, यश और दीप वाधवानी उपस्थित रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 186 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व