बॉलीवुड के महान् पार्श्व गायक मुकेश की जयन्ती पर स्वरांजली का आयोजन

उदयपुर। सुरों की मंडली के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया की शहर के अशोका पैलेस में रविवार को खचाखच भरे ऑडिटोरियम में बॉलीवुड के महान् पार्श्वगायक मुकेश कुमार की 101वीं जन्म जयन्ती पर ‘सुरों की मंडली’ के तत्वावधान में अशोका पैलेस में आयोजित स्वरांजलि कार्यक्रम में 31 सुर-साधक उदयपुर की फ़िज़ाओं में सुर लहरियां बिखेरते हुए दिवंगत आत्मा को विनम्र गीतांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुकेश दा की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन करने के पश्चात् कार्यक्रम संयोजक श्री बृजेश मिश्रा और ईश्वर जैन कौस्तुभ को उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया ।


संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि सुरों की मंडली के 31 सुर-साधक नारायण सालवी, ईश्वर जैन कौस्तुभ, दिलीप खत्री, डॉ. सुशील साहू, चन्द्र प्रकाश गन्धर्व , महेश शर्मा, सूर्या सुहालका, वीनू वैष्णव, मनीषा दवे, सुखजीत सिंह, केके खण्डेलवाल, निखिल माहेश्वरी, कुबेर सहलौत, खुशबू जैन, महावीर प्रसाद जैन, अनिता सिंघी, ललित जैन, रुझैन हसन, ब्रजेश मिश्रा, भगवत सिंह हाड़ा, संतोष श्रीवास्तव, अक़बर ख़ान, हिम्मत सिंह, अरुण चौबीसवां, चिन्मय भट्ट, नरेन्द्र निमावत, मोहम्मद सिद्दीकी, राम रघुवीर सिंह एवं सतीश माथुर अपने बैक टू बैक 101 गीतों द्वारा महान् गायक प्रिय स्वर्गीय मुकेश कुमार को भावभीनी मधुर स्वरांजलि देकर सिनेमा संगीत में उनके योगदान को याद किया ।


संस्थान के मीडिया प्रभारी ईश्वर जैन कौस्तुभ के अनुसार ख़बर लिखने तक लगभग 74 गाने गाकर फ़िज़ां को सुरमई बनाकर दर्शकों की वाहवाही बटोरी और श्रोताओं ने झूमते हुए जी भरकर तालियां बजाई और सुर साधकों को प्रोत्साहित किया ।
यह 101 गीतों के स्वरांजलि कार्यक्रम की रेकॉर्डिंग वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस की इण्टरनेशनल बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स” में दर्ज़ होने जा रही है।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 298 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व