माहेश्वरी महिला गौरव क्लब का पारिवारिक दीपावली स्नेह मिलन समारोह 

उदयपुर। माहेश्वरी समाज की अग्रणी संस्था ‘माहेश्वरी महिला गौरव क्लब’ की ओर से संगठन के पारिवारिक सदस्यों ने दीपावली पर्व से पूर्व होटल अरावली ट्री में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
क्लब अध्यक्ष आशा नरानीवाल ने बताया कि इस विशिष्ट आयोजन में क्लब की सभी सदस्याएँ अपने जीवन साथियों के साथ शामिल हुईं, जिससे रिश्तों की गर्माहट और उत्साह का माहौल बन गया। कार्यक्रम में 140 से अधिक लोगों की भागीदारी रही। क्लब सचिव सीमा लाहोटी ने मंच संचालन करते हुए समस्त उपस्थित दम्पतियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह वर्ष में एक बार आयोजित होने वाला कार्यक्रम है, जो परिवार के सदस्यों को मेल-मिलाप कर, रिश्तों को गहराई देने का अवसर प्रदान करता है।
क्लब संरक्षक कौशल्या गट्ठानी एवं जनक बांगड़ ने कहा कि हमारे त्यौहार हमें आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द, एकता और हमारी रीति-रिवाजों के बारे में जानकारी देते हैं। इसलिए इन त्योहारों को हमें सभी आपसी भेदभावों को मिटाकर ओर एकजुट होकर मनाना चाहिए। त्योहार व रीति-रिवाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और ये हमें एकता का संदेश देते हैं। इन समारोहों में भाईचारा बढ़ाने, सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने और पारंपरिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
शाम को यादगार बनाने के लिए कई मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। अंकिता, कौशल्या, और सीमा मंत्री ने उत्साह के साथ हाउजी (तम्बोला) खिलाया। वहीं, श्रद्धा गट्ठानी ने विशेष कपल गेम खुल जा सिम सिम  खिलाया, जिसमें सभी सदस्य हँसते-हँसते लोटपोट हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत अध्यक्षा आशा नरानीवाल द्वारा किया गया।  धन्यवाद सचिव सीमा लाहोटी द्वारा ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर सरिता न्याति, निर्मला काबरा, मंजू गांधी, कला गट्ठानी, नीमा, प्राची, आरती और रीमा सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। क्लब अध्यक्ष ने सफल आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 70 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व