निजी अस्पतालों में हुई अग्निशमन मॉक ड्रिल

उदयपुर। शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों में आग जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को नगर निगम उदयपुर के अग्निशमन विभाग की ओर से प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पतालों में फायर फायरिंग सिस्टम को परखा गया साथ ही आपात स्थिति में किए जाने वाले उपायों के संबंध में जागरूक किया गया।  

जिला कलक्टर एवं नगर निगम प्रशासक नमित मेहता तथा आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देशानुसार उप निदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विनोद कुमार के सानिध्य में सुबह 11 बजे गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा दोपहर 2 बजे पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उमरड़ा तथा पैसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, भीलों का बेदलामें मॉक ड्रिल की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी के नेतृत्वमें सहायक अग्निशमन अधिकारी नवदीपसिंह बग्गा एवं टीम ने प्रशिक्षण दिया।

इस दौरान अस्पताल में आग लगने पर मरीजों को बचाने का डेमो भी किया गया। साथ ही अस्पताल स्टाफ ने फायर ब्रिगेड की टीम की देखरेख में उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया और आपसी समन्वय के साथ निकासी अभ्यास किया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न प्रकार की आग तथा उपयुक्त अग्निशमन विधियों की जानकारी दी।
श्री चौधरी ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य अस्पतालों में सुरक्षा प्रणाली को मजबूतबनाना, अस्पतालों में आग जैसी आकस्मिक स्थितियों में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। इस दौरान कर्मचारियों को बताया गया कि आग लगने की स्थिति में कैसे त्वरित प्रतिक्रिया देनी चाहिए, किस प्रकार फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करना है और आपातकालीन निकासी प्रक्रिया को कैसे अमल में लाना है।

उल्लेखनीय है कि अग्निशमन विभाग की ओर से गत दिनों महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय में भी अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉकड्रिल की थी।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व