दंत चिकित्सक दिवस पर उदयपुर के गीतांजलि डेंटल सेवा गतिविधियां

उदयपुर। राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस (24 दिसंबर) के अवसर पर गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, उदयपुर द्वारा 22 दिसंबर 2025 से जनहित में विविध जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों की शुरुआत की गई। इन गतिविधियों का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं मरीजों में मौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा, जो 31 दिसंबर 2025 तक निरंतर जारी रहेंगी।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न विद्यालयों में दंत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बच्चों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता और नियमित जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही गीतांजलि डेंटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर में विशेष दंत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन को निःशुल्क दंत परामर्श एवं विभिन्न दंत उपचारों पर विशेष छूट प्रदान की जा रही है जिसका लाभ उदयपुरवासी 31 दिसंबर तक ले सकते हैं I
दंत चिकित्सक दिवस को रचनात्मक रूप से मनाते हुए अस्पताल के रिसेप्शन क्षेत्र में आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिसे मरीजों एवं विद्यार्थियों द्वारा सराहा गया। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को व्यक्तिगत रूप से मौखिक स्वास्थ्य संबंधी शिक्षा एवं परामर्श भी प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, उदयपुर शहर की जनता तक मौखिक स्वास्थ्य का संदेश पहुँचाने हेतु विभिन्न एफएम रेडियो चैनलों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम प्रसारित किए गए, जिससे व्यापक स्तर पर जनसंपर्क स्थापित हुआ।
संस्थान के प्राचार्य डॉ. बालाजी मनोहर के मार्गदर्शन में आयोजित इन सभी गतिविधियों में  सभी फैकल्टी मेंबर्स ने सक्रिय भाग लिया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व