हेल्दी लीवर के लिए दौड़ा उदयपुर

उदयपुर। लीवर को स्वस्थ रखने को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमे सैंकड़ों की संख्या में नर्सिंग कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर हेल्दी लीवर को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। प्रातः 7 बजे शिल्पग्राम के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए छात्र छात्राओं को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, सयुक्त निदेशक डॉ जुल्फिकार अहमद काजी और सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हेल्दी लीवर के संदेश को प्रसारित करती हुई ये मैराथन रानी रोड होते हुए राजीव गांधी गार्डन पर आकर समाप्त हुई। सीएमएचओ डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की विभाग द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड़ में न केवल लोगो को हेल्दी लीवर को लेकर जागरूकता का संदेश दिया बल्कि विभिन्न नर्सिंग महाविद्यालयों से आए लगभग 1500 छात्र छात्राओं को हमने इस अभियान के लिए बतौर ब्रांड एंबेसडर तैयार किया है जो लोगो के बीच जाकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, सही खान पान और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ आनंद गुप्ता, अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ रागिनी अग्रवाल, डिप्टी सीएमएचओ डॉ राघवेंद्र राय और डीपीसी डॉ मोहन धाकड़ ने नर्सिंग विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा की अगर शरीर को स्वस्थ रखना है तो लीवर को स्वस्थ रखना होगा क्योंकि लीवर ही शरीर की वो फैक्ट्री है जो विषैले तत्वों को डिटॉक्सीफाई करती है। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को हेपेटाइटिस रोग से बचाव एवं लीवर को स्वस्थ रखने के लिए उचित खान पान के बारे में भी जानकारी दी।
दौड़ में विजेता रहे विद्यार्थियों को मिले पुरुस्कारमैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवम् तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को जिला कलेक्टर श्री ताराचंद मीणा ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कृत किया। पुरुष श्रेणी के विजेताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर पेसिफिक नर्सिंग कॉलेज उमरडा के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। प्रथम स्थान पर पेसिफिक कॉलेज के छात्र कैलाश माली एवं द्वितीय स्थान पर अर्जुन राय रहे वही तृतीय स्थान पर रहे मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग के राकेश साहू को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह महिला श्रेणी में प्रथम स्थान पर पेसिफिक नर्सिंग कॉलेज उमरडा की छात्रा विमला को, द्वितीय स्थान पर रही संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा चंचल सैनी को एवं तृतीय स्थान पर रही कल्पतरू नर्सिंग कॉलेज की छात्रा रेखा रेगर एवं उदयपुर कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा धनवंती को संयुक्त रूप से जिला कलेक्टर द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इन नर्सिंग महाविद्यालयों ने लिया भागचिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित किए गए इस मैराथन दौड़ कार्यक्रम में निजी नर्सिंग महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने बढ चडकर हिस्सा लिया। सुबह के वक्त स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देती ये मैराथन दौड़ ज्यों ज्यो आगे बढ़ी विद्यार्थियों का कारवां जुड़ता गया। लगभग 17 नर्सिंग कॉलेजों से आए 1500 छात्र छात्राओं ने इस जागरूकता दौड़ में भाग लिया। वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, संजीवनी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पेसिफिक, नर्सिंग कॉलेज भीलो का बेदला, वागड़ नर्सिंग कॉलेज, मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मेवाड़ नर्सिंग कॉलेज, इंदिरा नर्सिंग कॉलेज , उदयपुर कॉलेज ऑफ नर्सिंग, तिरुपति कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अरावली कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्री बालाजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, श्रीनाथ नर्सिंग कॉलेज, गीतांजलि नर्सिंग कॉलेज, सनराइज कॉलेज ऑफ नर्सिंग, मां गायत्री नर्सिंग कॉलेज, कल्पतरू नर्सिंग कॉलेज, अरिहंत नर्सिंग कॉलेज आदि ने भाग लिया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व