नववर्ष शोभायात्रा : विधि विधान से पूजन के साथ मंगल कलश वितरण शुरू 

उदयपुर। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के तत्वावधान में भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 9 अप्रैल को होने वाली विशाल शोभायात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति परम्परागत परिधान में कलश लेकर चलेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शनिवार से कलश वितरण प्रारंभ कर दिया गया।

समाजोत्सव समिति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने बताया कि विद्या निकेतन सेक्टर-4 में आयोजित बैठक में कलश यात्रा प्रमुख संयोजक दिनेश भट्ट, कलश यात्रा संयोजक अलका मूंदड़ा, कलश यात्रा के सहयोगी नानालाल वया, सीमा खटीक, कविता जोशी, समाजोत्सव समिति की उपाध्यक्ष रजनी डांगी, संरक्षक विष्णु नागदा, समाजसेवी प्रकाश अग्रवाल आदि की उपस्थिति में महिलाओं को कलश वितरण किया गया। वितरण से पूर्व मंगल कलश का विधि विधान से पूजन भी किया गया।

संयोजक त्रिपाठी ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाली झांकी को 21 हजार, द्वितीय को 11 हजार तथा तृतीय को 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

महाराणा भूपाल स्टेडियम में होने वाली धर्मसभा में आने वाले श्रद्धालुओं के महाप्रसाद को लेकर भी व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। महाप्रसाद वितरण के लिए महाराणा भूपाल स्टेडियम के तीनों द्वारों पर तीन-तीन टोलियां उपस्थित रहेंगी।

इस बीच, नव वर्ष समाज उत्सव समिति केशव नगर इकाई की टोली ने नगर संयोजक कुंदर चौहान के नेतृत्व में जगदीश मंदिर से घंटाघर, बड़ा बाजार, सिंधी बाजार, मालदास सेहरी, हाथीपोल, गणेश घाटी होकर पुनः जगदीश मंदिर तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पीले चावल और आमंत्रण पत्रक देकर 9 अप्रैल के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। 

इसी प्रकार, समर्थ गुरु रामदास नगर इकाई के संयोजक संदीप पानेरी और महेंद्र ओझा के नेतृत्व में परशुराम चौराहे से वाहन रैली निकाली गई। यह रैली मुख्य मार्गों के व्यापारिक प्रतिष्ठान और सभी समाज जन से सम्पर्क करती हुई आगे बढ़ी और सभी से नववर्ष के उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया गया। 

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 298 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व