रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद मठड़ी

नाथद्वारा। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण होने और रामलला के अयोध्या में आगमन और विराजमान होने के बाद पहली बार रामनवमी का उत्सव 17 अप्रेल को मनाया जाएगा।
रामनवमी पर राजसमंद जिले के नाथद्वारा से श्रीनाथजी का महाप्रसाद अयोध्या पहुंचेगा।

एक अनूठे आयोजन के रूप में राजस्थान के नाथद्वारा में पुष्टिमार्गीय वैष्‍णव सम्‍प्रदाय की प्रधान (प्रमुख) पीठ और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप वाले मंदिर श्रीनाथजी से इस बार रामनवमी पर एक लाख एक मठड़ी का महाप्रसाद अयोध्या धाम भेजा जा रहा है। इस प्रसाद को अयोध्या पहुंचाने के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है और जल्द ही यह अयोध्या के लिए भेजा जाएगा।

प्राप्त जानकारी अनुसार रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रथम बार श्रीजी प्रभु का महाप्रसाद एक लाख एक मठड़ी का महाप्रसाद देशभर में यात्रा के रूप में श्रीनाथजी के द्वार से श्रीराम के द्वार तक पहुंचेगा एवं रामनवमी के शुभ अवसर पर अयोध्या में वैष्णव जन को वितरित किया जाएगा।

पुष्टिमार्गीय प्रधानपीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के पीठाधीश्वर राकेशजी (इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं विशाल जी (भूपेश कुमार जी) बावा श्री की प्रेरणा से श्रीजी प्रभु के नाथद्वारा पधारने के 351वर्षों के इतिहास में पहली बार रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीजी द्वार से राम द्वार तक महाप्रसाद की यात्रा होगी और श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को ग्रहण करने का लाभ लाखों वैष्णव जन ले सकेंगे।

vishal bawa nathdwara


यह यात्रा 14 अप्रेल को प्रारंभ होगी। यात्रा नाथद्वारा से प्रारंभ होकर भीलवाड़ा, जयपुर, मथुरा जतीपुरा, लखनऊ आदि शहरों से होती हुई अयोध्या धाम पहुंचेगी जहां पर 17 अप्रेल को रामनवमी के अवसर पर इसका वितरण भक्तों में किया जाएगा। रामनवमी के अवसर पर 11 हजार मठड़ी का प्रसाद नाथद्वारा में भी वितरित किया जाएगा।

भगवान श्रीनाथजी के प्रसाद रूप में मठड़ी एक अनूठा व्यंजन है जो देशभर में सिर्फ इसी मंदिर में तैयार किया जाता है। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि गेहूं के आटे, मसालों व शक्कर की चाशनी से तैयार की जाने वाली मठड़ी का प्रसाद लंबे समय तक खराब नहीं होता है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व