भारत बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीता एशियाई लैक्रोज़ में रजत पदक

उदयपुर। उज़्बेकिस्तान के समरकंद में खेली गई सीनियर महिला लैक्रोज़ प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
गुरूवार को खेले गए संघर्षपूर्ण फाइनल में भारत को अनुभवी सऊदी अरब से 9-11 से हार का सामना करना पड़ा। इस अत्यंत रोमांचपूर्ण मुकाबले में भारत की ओर से झूला कुमारी गुर्जर व विशाखा मेघवाल ने तीन- तीन, कप्तान सुनीता मीणा ने दो एवं डाली गमेती ने एक गोल किया। वहीं गोलकीपर दीपिका बामनिया का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। टीम में अन्य खिलाड़ी हेमलता डांगी, मीरा दौजा, राधिका जेडे, कीर्ति कुरुवा, राशि गौड़, दिव्यांशी दवे, रिद्धिमा वाघेला, अलका सिंह थी।

टीम के साथ प्रशिक्षक नीरज बत्रा व शकील खान, मैनेजर डॉ गंगाधरया, सहायक मैनेजर सलीम खान, चीफ डे मिशन शहजाद खान, सौऱभ वेताल हैं। भारत की कप्तान सुनीता मीणा प्रतियोगिता में 22 गोल कर सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रही। विजेताओं को एशिया पैसिफिक लैक्रोज़ फेडरेशन के चैयरमेन जापान के क्रिश जिन्नो ने सम्मानित किया।

भारतीय टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर लैक्रोज़ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के महासचिव तौसीफ अहमद लारी, राजस्थान के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी,विधायक फूल सिंह मीणा, प्रताप भील, उदय लाल डांगी, उदयपुर संभागीय आयुक्त एवं चैयरमेन राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनिरल्स लिमिटेड, उदयपुर राजेंद्र कुमार भट्ट, जनजाति आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी आदि ने बधाइयां प्रेषित की। फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशिया पेसिफिक चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया जहां विश्व कप की टीमों का चयन होना है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 371 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 269 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 203 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 185 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 262 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 453 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व