छोटे से गांव के चिराग का इनोवेशन, 10 मिनट के चार्ज में 300 किमी चलेगी बाइक

उदयपुर। ईवी गाड़ियों को लेकर लोगों में चार्जिंग टाइम और उसकी रेंज को लेकर कई डाउट है। इसमें लगातार इनोवेशन हो रहे है। एक इनोवेशन किया है उदयपुर के छोटे से गारंव विस्मा गांव के चिराग ने।

उदयपुर जिले के गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के विसमा गांव में रहने वाले चिराग ने एक ईवी मोटर तैयार की है, जो दस मिनट की चार्जिंग में 300 की किमी दौड़ सकेगी। तैयार किए गए प्रोटोटाइप का अब तय मानकों पर परीक्षण किया जाएगा। माना जा रहा है कि परीक्षण सफल होने पर ई व्हीकल्स में चार्जिंग टाइमिंग और उसकी रेंज को लेकर बड़ा बदलाव आएगा।

निजी कंपनी में नौकरी करने के साथ ही चिराग ने उदयपुर में मोटर साइकिल के स्क्रैप पार्ट्स खरीदे और घर पर मोटर बनाना शुरू किया। हालांकि स्क्रैप पार्ट्स मिलने भी उन्हे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पार्ट्स नहीं मिलने पर कई दिनों तक काम भी ठप रहा, लेकिन उन्होने हार नहीं मानी। सीमित संसाधनों के बावजूद कुछ समय बाद उन्हें मोटर का पहला प्रोटोटाइप बनाने में सफलता मिल गई। मोटर की टेस्टिंग में उन्हें सकारात्मक परिणाम मिले।

चिराग देश के प्रमुख इनक्यूबेशन केंद्रों में से एक एसटीपी पुर्ण, एआइसी-पिनाकल व आइ स्टार्ट राजस्थान से भी जुड़े हैं। उनकी बनाई ईवी मोटर की मुख्य विशेषता है कि वह 10 मिनट की चार्जिग में 300 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इस मोटर को तैयार करने के लिए चिराग बेंगलूरु भी गए। यहां पर उन्हें ईवी मोटर के अहम पार्ट एमवीपी को तैयार करने में मदद मिली। इससे मोटर की क्विक चार्जिंग में उन्हें मदद मिली।

साधारण परिवार में पले-बढ़े चिराग को ईवी मोटर बनाने की प्रेरणा अपने एक मित्र से मिली। उसने बातचीत के दौरान ईवी सेक्टर में आ रहे बदलावों और उसमें नवाचार की जरूरतों के बारे में बताया। इससे उन्हें नवाचार की प्रेरणा मिली। उन्होंने गंभीरता से इस पर काम किया और सफलता पाई।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व