अंहिसा रन पोस्टर का विमोचन 

उदयपुर। जीतो लेडिज विंग उदयपुर की ओर से महावीर जैन कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अपे्रल को सोलिटयर गार्डन में आयोजित होने वाली अंहिसा रन के पोस्टर का विमोचन किया गया। जीतो लेडिज विंग उदयपुर चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि महावीर का संदेश जीयो और जीने दो एवं सभी जीवों के प्रति अंहिसा है और उसी संदेश को देती हुई ये अंहिसा मेराथन 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की आयोजित होगी। पोस्टर विमोचन में मुख्य अतिथि एवं विमोचनकर्ता जीतो एपेक्स डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत, सम्मानित अतिथि राजस्थान जोन चीफ सेके्रटरी महावीर चपलोत, राजस्थान जोन मेट्रोमोनियल कन्वीनर श्याम नगौरी, जीतो उदयपुर चेप्टर अध्यक्ष विनोद फांदोत, चीफ सेक्रेटरी धर्मेश नवलखा, जीतो लेडिज विंग चेयरपर्सन विजयलक्ष्मी गलूंडिया, चीफ सेक्रेटरी प्रीति सोंगानी, जीतो युथ विंग अध्यक्ष दिव्यद दोशी एवं विनय कोठारी ने किया गया। 

जीतो उदयपुर चीफ सेक्रेटरी प्रीति सोगानी ने बताया कि यह मेराथन 2 अप्रेल को प्रात: 6.30 बजे फतहसागर काला किवाड़ से प्रारम्भ होगी। जिसमें कोई भी 12 वर्ष से उपर के बच्चें, युवक, यवुतियां, महिलाएं व पुरूष हिस्सा ले सकते है। सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट प्रदान किए जाएगें लेकिन पूर्व में रजिस्टे्रशन करवाना अनिवार्य होगा। विजेता प्रतिभागी को 11000, 7000 व 5000 हजार रूपए का नकद पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। यह दौड़ पूरे विश्व में एक ही दिन एक ही समय में आयोजित होगी जिसमें देश-विदेश में लाखों लोग एक साथ इस मेराथन का हिस्सा बनेंगे। 

Related Posts

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला टूरिज्म डिप्टी डायरेक्टर से

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। उदयपुर ट्रैवेल एजेंट एसोसिएशन (यूटीएए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने उनके साथ शिष्टाचार बैठक…

उदयपुर की मनस्वी अग्रवाल ने अंटार्कटिका पर तिरंगा फहराया

उदयपुर। अंटार्कटिका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ’’विन्सन मैसिफ पर भारतीय ध्वज फहराकर ’’मनस्वी अग्रवाल’’ ने उदयपुर ही नहीं राजस्थान का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित कर दिया है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 70 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व