राज्यपाल कलराज मिश्र प्रताप गौरव केन्द्र में चित्र प्रदर्शनी देख कर अभिभूत हुए

उदयपुर। उदयपुर की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे राज्यपाल माननीय श्री कलराज मिश्र गुरुवार अपराह्न में प्रताप गौरव केन्द्र पहुंचे और केन्द्र का अवलोकन करते हुए यहां पर स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा और प्रताप के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखकर प्रसन्नता जताई।
प्रदर्शनी देखी, प्रतिमा पर की पुष्पांजलि:
राज्यपाल ने प्रताप गौरव केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में महाराणा प्रताप के जीवन और उनकी वीरता को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी को देखा। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने चित्र प्रदर्शनी के विभिन्न प्रभागों का अवलोकन कराते हुए इसकी विषयवस्तु की जानकारी दी।
इससे पूर्व राज्यपाल केन्द्र के ठीक सामने पहाड़ी पर स्थित महाराणा प्रताप की 57 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा तक भी पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। यहां पर केन्द्र के प्रकाश चन्द्र ने प्रतिमा के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के शौर्य को प्रदर्शित करती इस विशाल प्रतिमा को अद्भुत बताया।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद राज्यपाल ने कहा कि इस केंद्र में राष्ट्र भक्ति की प्रतिमूर्ति महाराणा प्रताप का संपूर्ण जीवन समाहित है। यहां महाराणा प्रताप की वीरता को विभिन्न प्रदर्शनियों के माध्यम से जिस ढंग से प्रदर्शित किया गया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बड़ी प्रमाणिकता के साथ विभिन्न माध्यमों में महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त को प्रदर्शित किया है। निश्चित रूप से यहां जो भी पर्यटक आएगा वो विशेष रूप से प्रभावित होगा और इससे प्रेरणा प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि इस केन्द्र का दर्शन अधिकतम संख्या में विद्यार्थियों को कराया जाए ताकि बच्चों को महाराणा प्रताप की वीरता एवं उनके त्यागपूर्ण जीवन की जानकारी प्राप्त हो सके।
पोस्टर का किया विमोचन:
इस मौके पर राज्यपाल ने प्रताप गौरव केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित होने वाले ‘स्वराज 75’ कार्यक्रम और पुष्प प्रदर्शनी के पोस्टर का विमोचन भी किया। इस दौरान समाजसेवी प्रकाशचंद्र, हेमेंद्र श्रीमाली, गोविन्द अग्रवाल, स्वराज-75 के संयोजक सुहास मनोहर मंचासीन थे। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के कोषाध्यक्ष अशोक पुरोहित ने मंचासीन माननीय राज्यपाल को स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। तत्पश्चात केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने प्रताप गौरव केंद्र की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी योजना से अवगत कराया। इस मौके पर हनुमान सिंह राठौड़, श्री वर्धन सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Posts

साउथ दिल्ली की आरती को उदयपुर में शमशान पर जलाने वाला बॉयफ्रेंड ही निकला

उदयपुर. उदयपुर की बड़गांव पुलिस ने 11 फरवरी की रात को मदार गांव के शमसान पर आधी जली एक युवती की मिली लाश के मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस…

उदयपुर में देहलीगेट पर मेहता चैंबर की 22 दुकानों को किया सीज

उदयपुर। नगर निगम द्वारा लगातार यूडी टैक्स वसूली को लेकर सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, एक बार फिर से राजस्व शाखा द्वारा दो प्रतिष्ठानों को सीज किया गया।नगर निगम राजस्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रैफल्स की उदयपुर में उदयसागर के किनारें रैफल्स लेकशोर शुरू

  • July 19, 2025
  • 17 views
रैफल्स की उदयपुर में उदयसागर के किनारें रैफल्स लेकशोर शुरू

उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून, किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर

  • July 7, 2025
  • 27 views
उदयपुर में चैम्पियन प्राइम सैलून, किड्स के लिए बाइक और कार वाली चेयर

जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

  • June 4, 2025
  • 42 views
जिंक फुटबॉल अकादमी बनी राजस्थान की चैंपियन; आई-लीग 3 के लिए क्वालीफाई किया

पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी

  • May 30, 2025
  • 45 views
पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर में मरीज के पेट की नस की सफल एंजियोप्लास्टी