Vasundhara Raje – चुनाव में तो अभी समय हैं, मै जनता के दुःख-दर्द बाटने आई

राजसमंद। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे Vasundhara Raje ने कहा कि उनका कार्यक्रम चुनाव का आगाज नहीं है। चुनाव में तो अभी दो साल है। मैं तो लोगों का दुःख-दर्द बाटने आई हूँ। कोविड और बहू के गम्भीर बीमार होने के कारण वे अपनो से नहीं मिल पाई थी।जो लोग हमेशा के लिये जुदा हो गये थे,उन्हें श्रद्धाजलि नहीं दे पाई थी। इसलिए उन्होंने यह कार्यक्रम बनाया। इसको राजनीती से नहीं जोड़ना चाहिए।

यह बात उन्होंने मेवाड़ यात्रा के दौरान चारभुजा,द्वाद्वारकाधीश,एकलिंग जी और नाथद्वारा में यात्रा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जो लोग इस कार्यक्रम को राजनीतिक रूप देना चाह रहे है उनको मैं यह बात ज़रूर कहना चाहूँगी कि आने वाला समय भाजपा का ही है। अब राजस्थान में भाजपा का ही परचम फहरेगा।उन्होंने कहा कि देश में फिर से मोदीजी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने को देश की जनता आतुर है।

उन्होंने कहा कि चारभुजा नाथ से 2003 में हमने परिवर्तन यात्रा शुरू की थी तब सोचा भी नही था कि हम इस मुक़ाम तक पहुँचेंगे पर चारभुजा नाथ के आशीर्वाद और आपके साथ ने ये कर दिखाया। श्रीमती राजे ने कहा कि यदि ईश्वर का आशीर्वाद और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत नहीं होती तो यह सब नहीं होता। चारभुजा नाथ से यात्रा शुरू की तो इतिहास में पहली बार 2003 में भाजपा को 120 सीटें मिली। इससे बढ़कर तो तब हुआ जब हमने चारभुजा का आशीर्वाद लेकर सुराज संकल्प यात्रा शुरू की तो भाजपा को 163 सीटें मिली। जो राजस्थान के इतिहास में इससे पहले किसी भी दल को नहीं मिली थी।

राजे ने कहा कि अब फिर राजस्थान में भाजपा का परचम फहरेगा और पुनः हमारे कार्यकर्ता इतिहास रचेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री ने चारभुजा के बाद द्वारकाधीश और इकलिंग जी के भी दर्शन किये। राजे का चारभुजा,द्वारकाधीश,एकलिंगजी में ज़ोरदार स्वागत हुआ। वे इससे पूर्व उदयपुर जिले के गाँव ब्राह्मणो का खेरवाड़ा में विधायक धर्म नारायण जोशी के भाई, उदयपुर में पूर्व मंत्री स्व़ किरण माहेश्वरी,पूर्व सांसद स्व़ महावीर भगोरा और पूर्व मेयर गोविंद सिंह टाँक की पत्नी के निधन पर संवेदना व्यक्त करने गईं।

इसके बाद वे नाथद्वारा पहुँची जहां उनका लोगों ने ज़ोरदार स्वागत किया। उनके साथ सांसद अर्जुन मीणा,विधायक गोपी मीणा,विधायक दीप्ति माहेश्वरी,विधायक हरेंद्र निनामा,विधायक विधायक समाराम,विधायक जगसीराम,विधायक कैलाश मीणा, भाजपा नेता महेन्द्रसिंह शेखावत, नानालाल वया, ललित तलेसरा आदि मौजूद थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व