गुलाब कटारिया बोले मुख्यमंत्री गहलोत थाने में फोन करने वाले भाजपा कार्यकर्ता का नाम बताए

gulab-Chand_katara

उदयपुर। राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने उदयपुर में कन्हैयालाल साहू हत्याकांड के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा भाजपा पर पर लगातार आरोप लगाने पर कोसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थाने में फोन करने वाले भाजपा कार्यकर्ता का नाम बताए।
कटारिया ने एक वीडियो जारी कर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि स्व कन्हैया लाल तेली हत्याकाड में आप द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया जा रहा है। आपसे प्रार्थना है कि आप सरकार में हैं, स्वयं गृह मंत्री हैं उस व्यक्ति का नाम उजागर करें एवं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें ताकि कार्रवाई कर इस तरह के अपराध और सोच से जुड़े व्यक्ति को वह चाहे बीजेपी में हो या और किसी दल में उसको सजा मिल सके।


कटारिया ने कहा कि लेकिन उनका मानना है कि मुख्यमंत्री के आरोप मिथ्या निकलेंगे। केवल और केवल गुलाबचंद कटारिया का फोटो आरोपियों के साथ होने से आप बार-बार यह बोल रहे हैं जबकि मैं पहले ही दिन से कह चुका हूं कि हम सार्वजनिक जीवन में कार्य करते हैं कोई कहीं भी खड़ा होकर हमारे साथ फोटो खींचा लेता है। उसमें फोटो के कारण से अपराधी नहीं होते। फिर भी आपको लगता है कि अपराध किया है तो हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।
कटारिया ने कहा कि उदयपुर के एक अखबार में उन्होंने पढा की भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता ने इस हत्यारे को बचाने के लिए पुलिस को कोई फोन किया तो पुलिस अधीक्षक और आप मिलकर उसका नाम उजागर करें। ऐसे व्यक्ति हैं तो आप उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें। कटारिया ने तंज कसते हुए कहा कि केवल आप अपनी झेंप मिटाने और इतनी बड़ी जो गलती आपके कारण से हुई है और संपूर्ण देश जल रहा है एवं विरोध का वातावरण खड़ा है आप गृहमंत्री हैं, सबसे ज्यादा जिम्मेदार हो, राजस्थान को सुरक्षित करो।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व