भाजपा के मंत्री टीटी हारे चुनाव, जीते रुपिंदर सिंह कुन्नर

राजस्थान सरकार में बिना विधायक मंत्री बनाए गए सुरेंद्र पाल सिंह टीटी श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से पीछे चल रहे है। हर राउंड मॉर्जिन कम होता जा रहा है। इधर, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने तो X पर एक पोस्ट शेयर कर कांग्रेस उम्मदीवार रुपिंदर सिंह कुन्नर को जीत की शुभकामनाएं दे दी।

राज्य की भजनलाल शर्मा की सरकार के कैबिनेट में श्री करणपुर से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को नहर और अल्पसंख्यक मामलों का राज्यमंत्री बना दिया था। कांग्रेस ने तब इसका विरोध करते हुए इसे आचार संहिता उल्लघंन बताया था।

कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने टीटी को 11261 वोटों से हराया। कुन्नर को 94761 और टीटी को 83500 वोट मिले। वैसे निर्वाचन विभाग ने अभी परिणाम घोषित नहीं किया है।

16 राउंड के बाद कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर 8563 आगे चल रहे हैं।

तेरहवे राउंड के बाद कांग्रेस के कुन्नर 7972 आगे चल रहे हैं। कुन्नर को 69188 और भाजपा के टीटी को 61216 और वोट मिले हैं। इस विस सीट पर 5 जनवरी को मतदान हुआ था।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह​ डोटासरा ने X पर लिखा कि भाजपा की नई पर्ची सरकार, कांग्रेस सरकार की योजनाओं के नाम बदली रही और उधर जनता ने इनके मंत्री ही बदल दिया।

बारह राउंड की तस्वीर

पूर्व सीएम गहलोत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।

Related Posts

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

राजस्थान में सातवीं की पढ़ाई छोड़ने वाले MLA ने 68 की उम्र में दिया MA का एक्जाम

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान के एक MLA ने 68 की उम्र में MA का एक्जाम दिया। स्थितियों के बीच सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए इन विधायक…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 14 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 389 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल