उदयपुर में लघु उद्योग भारती ने महिलाओं को दिया नारी गौरव सम्मान

उदयपुर। लघु उद्योग भारती, मुख्य महिला इकाई उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित ‘स्वयं सिद्धा 2025’ प्रदर्शनी के दूसरे दिन महिलाओं की प्रतिभा, नेतृत्व और समाज सेवा को सम्मानित करने हेतु ‘नारी गौरव सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि यूएस ग्रुप ऑफ कॉलेज की प्राचार्या खुशी डिंगल थी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर अपने प्रेरक विचार साझा किए। कार्यक्रम में 30 विशिष्ट महिला उद्यमियों, अधिकारियों और समाजसेविकाओं राजस्थान पर्यटन की सहायक निदेशक दिव्याणी वर्डिया, पीएचईडी की कार्यकारी अभियंता श्रीश मेनारिया,रूपा शर्मा स्वास्थ्य विभाग की वरिष्ठ विभागाध्यक्ष,जीएसटी की सहायक आयुक्त, प्राची,बड़गांव की एसडीएम लतिका पालीवाल, लेखांकन अधिकारी महक सनाध्या,शांतिराज हॉस्पीटल की रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी भार्गव,सीटीआई की माला सुखवाल, डॉ. शुभा सुराणा, तथा अन्य प्रेरक महिलाओं को ‘नारी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इसी दिन आयोजित लिपन आर्ट एण्ड किचन गार्डन वर्कशॉप्स में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां विशेषज्ञों ने पारंपरिक कला और प्राकृतिक जीवनशैली से जुड़े ज्ञान,गीतांजली मेडिकल एण्ड हॉस्पीटल से डॉ. अर्चना ने ‘सर्वाइकल कैंसर एवं महिलाओं के स्वास्थ्य’ पर उपयोगी जानकारी साझा की। वहीं राजेन्द्र टोयोटा की टीम ने अपनी महिला गार्ड द्वारा टेक्निकल एवं सेफ्टी ट्रेनिंग का प्रदर्शन करवाया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने सराहा। साथ ही पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल से डॉ. निखिल सिंयाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें और उन्होंने महिला स्वास्थ्य एवं जागरूकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 406 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 297 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 244 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 214 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 306 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 484 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व