होम वोटिंग की राजस्थान की ये तस्वीरें जरूर देखे… सलाम


उदयपुर। लोकसभा आम चुनाव- 2024 में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग कृतसंकल्पित है। 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले दिव्यांगजनों को घर बैठे मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया नवाचार कई चेहरों पर मुस्कान के साथ ही देश के लिए मतदान कर पाने का संतोष उभारने में सफल हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में होम वोटिंग टीमें रविवार से संसदीय क्षेत्र के विभिन्न गांव-फलों में पहुंची तथा जो बूथ नहीं जा सकते, ऐसे चिन्हित लोगों के घर जाकर उसने मतदान कराया। होम वोटिंग का प्रथम चरण 21 अप्रैल तक चलेगा।

उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 3152 वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों ने होम वोटिंग का विकल्प चुना है। इनसे मतदान कराने के लिए 70 टीमों का गठन किया गया है। शनिवार को इन टीमों को अंतिम प्रशिक्षण देकर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए रवाना किया था। होम वोटिंग प्रकोष्ठ प्रभारी तरू सुराणा ने बताया कि मतदान दलों ने रविवार को संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के निर्देशन में होम वोटिंग प्रक्रिया प्रारंभ की। टीमों ने पहले पहले दिन लक्षित मतदाताओं को दूरभाष से सूचना दी, ताकि टीम के पहुंचने पर मतदाता घर पर मौजूद मिले।

Loksabha Election 2024

निर्वाचन की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनैतिक दलों को भी रूट चार्ट उपलब्ध कराया, ताकि प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधि भी मतदान के दौरान उपस्थित रह सकें। टीमों ने चिन्हित मतदाताओं के घर पहुंच कर चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुरूप मत की गोपनीयता का ध्यान रखते हुए मतदान कराया। आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। कई स्थानों पर प्रत्याशियों के अधिकृत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सुराणा ने बताया कि होम वोटिंग का पहला चरण 14 से 21 अप्रैल तक चलेगा। पहली विजिट में अनुपस्थित पाए गए मतदाताओं का दूसरे चरण 22 से 23 अप्रैल में मतदान कराया जाएगा। दोनों ही बार अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित मतदाता मतदान से वंचित रहेंगे।

Loksabha Election 2024

आयोग और प्रशासन का जताया आभार
वृद्धावस्था अथवा शारीरिक अक्षमता के कारण बूथ तक जाने में असमर्थ मतदाताओं को जब घर बैठे मतदान का अवसर मिला तो उनके चेहरे पर खुशी और लोकतंत्र में सहभागिता का संतोष देखने मिला। मतदाताओं ने इस सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Loksabha Election 2024

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व