कटारिया बोले : मरीज गेट पर ही दम तोड़ दे ऐसी व्यवस्था मंजूर नहीं

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी ने उदयपुर संभाग के सबसे बड़े एमबी अस्पताल में हाल ही में शुरू की गई डिजिटल पार्किंग को लेकर विरोध जताया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी ने अस्पताल प्रशासन को भी यह बात समझाई और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया के भी ध्यान में दिलाया। नई पार्किंग व्यवस्था व शुल्क को लेकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मरीज, उनके परिजन, गरीब व्यक्ति इलाज कराने सरकारी अस्पताल में आते हैं उन्हें अगर आने के बाद शाम तक के 40 व 100 रुपए देने पड़े तो यह उसके लिए संभव नहीं है।

कटारिया ने कहा कि पूरे राजस्थान में किसी भी सरकारी अस्पताल में इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है कि गेट पर जाते ही पार्किंग शुल्क उससे वसूला जाए। एयरपोर्ट व अस्पताल की पार्किंग के मामले में तुलना नहीं की जा सकती, एयरपोर्ट पर जाने के बाद भी कुछ समय के लिए पार्किंग शुल्क नहीं लगता परंतु यहां अस्पताल में जाते ही गेट पर पार्किंग शुल्क देना पड़े तो यह गरीब लोगों के लिए, मरीजों व उनके परिजनों के लिए न्याय संगत नहीं है।

उन्होंने कहा कि कोई अस्पताल के अंदर जाकर किसी को छोड़कर वापस आए तो कुछ समय के लिए तो उसके लिए पैसा नहीं लगना चाहिए। कोई किसी आपात की स्थिति में किसी मरीज को हॉस्पिटल छोड़ने जाए, उसको पार्किंग का पैसा देना पड़े ऐसी व्यवस्था होना ठीक नहीं है। अगर कोई पार्किंग में गाड़ी खड़ी ही ना करें, अलग-अलग जगह पर खड़ी करें उनके खिलाफ कोई कदम उठाया जाए तो वह तो सही है, परंतु इस तरीके से जनता की पार्किंग के नाम पर लूट के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी नहीं है।
उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में तो कोई मरीज अगर हॉस्पिटल जाए एवं गेट पर ही लाइनें लग जाए एवं किसी को अगर आपात चिकित्सा की जरूरत हो तो वह गेट पर ही दम तोड़ दे ऐसी व्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सरकारी अस्पताल में गरीब व्यक्ति ही निशुल्क इलाज कराने हेतु जाता है एवं उससे इस तरीके से इतना पार्किंग शुल्क वसूलना कतई उचित नहीं हैं। इस तरह की कोई भी व्यवस्था लागू की गई तो भारतीय जनता पार्टी इसका सड़क पर विरोध व्यक्त करेंगी क्योंकि यह किसी भी हालत में व्यवहारिक नहीं है और आमजन के लिए कष्ट कारक रहेगी।
इधर, आज प्रातः भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्र भंडारी एवं उनके मोर्चा के पदाधिकारी महाराणा भोपाल चिकित्सालय पहुंचे जहां पर इन्होंने वही व्यवस्था जारी दिखी तो उसी समय भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली को सूचित किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि इस पर भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली के नेतृत्व में भाजपा शहर जिला पदाधिकारियों ने एमबी हॉस्पिटल अधीक्षक आर एल सुमन को नई पार्किंग व्यवस्था के विरोध में ज्ञापन सौंपा एवं अपनी मांगे रखी एवं कहा कि अगर इस नई पार्किंग व्यवस्था को नहीं बदला गया तो भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर इसके विरोध में सड़कों पर धरना प्रदर्शन करेगा।
अपनी मांगों में श्रीमाली ने कहा कि अस्पताल प्रशासन को नई पार्किंग व्यवस्था में सभी प्रकार के वाहनों को 20 मिनट से आधे घंटे की पार्किंग शुल्क से छूट दी जाए, गेट पर पार्किंग शुल्क ना वसूला जाए ताकि गेट पर लंबी कतारें ना लगे एवं जो पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है उसे फिर से पुरानी दरों के अनुसार लिया जाए। इस नई पार्किंग व्यवस्था का भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर पुरजोर तरीके से विरोध करता है एवं ऐसी व्यवस्था को स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं इसके लिए जो भी कदम उठाना पड़े, सड़क पर विरोध करना पड़े किया जाएगा।
भाजपा शहर जिला उदयपुर की ओर से अस्पताल प्रशासन को दिए ज्ञापन में शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युधिष्ठिर कुमावत, जिला महामंत्री डॉ किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़, मनोज मेघवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष विजय आहूजा, सिद्धार्थ शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व