‘पढ़ाई के साथ तनाव मुक्त रहना और जीवन में खुशी के साथ आगे बढ़े’

उदयपुर। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय meera girls college उदयपुर में मीरा विज्ञान एवं आध्यात्मिक क्लब व हार्ट फुल मेडिटेशन संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हार्ट फुल मेडिटेशन कार्यशाला संपन्न हुई। कार्यशाला में डॉ रीटा नागपाल, डॉ अंजली आनंद एवं आशा शर्मा के द्वारा तीन दिवस तक छात्राओं से ध्यान करवाया गया। प्रभारी विनीता कोठारी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के साथ साथ तनाव मुक्त करना है जिससे वह अपने जीवन में खुशी के साथ आगे बढ़ सके और स्वस्थ जीवन यापन कर सके।

डॉक्टर रीटा नागपाल ने बताया कि हार्ट फुल ध्यान एक ऐसी जीवनचर्या है जो हमें आंतरिक भावनाओं और प्रेरणा से मार्गदर्शन पाना सिखाती है। इसमें ह्रदय पर ध्यान करते हुए मन के साथ ह्रदय के सूक्ष्म प्रक्रिया पूरी होती है और मन हमारा संतोष और शांत हो जाता है। डॉक्टर अंजली आनंद के द्वारा हार्टफुल मेडिटेशन की विभिन्न अभ्यास विश्राम, ध्यान एवं क्लीनिंग कराई गई। उन्होंने कहा कि ध्यान के माध्यम से शरीर के सभी हिस्सों का तनाव दूर होता है और उसमें हल्का पन और आनंद प्राप्त होता है। आशा शर्मा ने छात्राओं को प्रार्थना का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक दिन हमें रात्रि को सोने से पहले ईश्वर का आभार व्यक्त करते हुए प्रार्थना करनी चाहिए जिससे हम सुखद नींद ले सकते है। कार्यक्रम में 120 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ स्नेहा बाबेल द्वारा दिया गया।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 300 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 138 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 189 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 380 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व