महात्मा गांधी स्कूल पहाड़ा के बच्चे अब आई कार्ड लगाकर जाएंगे स्कूल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा में 350 बच्चों को आईडी कार्ड व बेल्ट के साथ स्टेशनरी प्रदान की गई।

विद्यार्थियों को आईकार्ड पहनाती नारायण सेवा संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल

इस अवसर पर स्कूल की ओर से आयोजित ‘ बाल प्रतिभा प्रस्तुति ‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नारायण सेवा संस्थान की निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि बच्चे ही कल के भारत का भविष्य हैं, इनके सर्वांगीण विकास में सरकार के साथ समाज की पहल भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि निदेशक देवेंद्र चौबीसा व विष्णु शर्मा हितैषी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

विद्यार्थियों को आई कार्ड व स्टेशनरी के दौरान ग्रुप फोटो में बच्चे।

आरंभ में विद्यालय प्रधान डॉ. सीमा आमेटा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने अतिथियों का पगड़ी व उपरणा पहना कर अभिनंदन किया।

विद्यार्थियों को आई कार्ड व स्टेशनरी के दौरान ग्रुप फोटो में बच्चे।


श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि नारायण सेवा संस्थान की और से 350 विद्यार्थियों को आईडी कार्ड, बेल्ट, 600 पेन -पेंसिल 450 रबर, शॉपनर, स्केल, बेग आदि का वितरण किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में सर्दी में सभी बच्चों को स्वेटर देने की घोषणा की।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका हितु शर्मा व प्रीति हिंगड़ तथा धन्यवाद ज्ञापन सुलोचना जैन ने किया। कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह, बंशीलाल मेघवाल, मोहित मेनारिया, दिलीप सिंह चौहान, लक्ष्मण प्रजापत सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 299 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 190 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 186 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व