उदयपुर पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को 24 घंटे में पकड़ा

उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा पुलिस ने भाई की हत्या के आरोपी को चौबीस घंटे में ही पकड़ गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि 14 मार्च को प्रार्थीया श्रीमति हकरी पत्नी स्वं. हीरा निवासी परेडा उबर वणीया, खेरवाडा ने रिपोर्ट दी कि 13 मार्च को रात करीब 11-12 बजे देवर कैलाश गाली गलौच करता हुआ आया और झगडा करने लगा। इस दौरान झोपडी से एक लाठी लेकर आया व आते ही मेरे पति हीरा के साथ मारपीट करने लगा। फिर मेरा पति निचे गिर गये आवाज सुनकर परिजन भी आ गए। मेरा पति दर्द के मारे कराह रहे थे फिर उनकी थोडी देर में मौत हो गई। कैलाश वहां से भाग गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। डॉ. राजीव पचार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये घटना कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफतारी के निर्देश दिये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश कुमार सांखला व वृताधिकारी विक्रम सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी खेरवाडा श्यामसिंह मय टीम ने उक्त घटना कारित करने वाले नामजद अभियुक्त कैलाश पिता नाना निवासी परेडा उबर वाणीया, खेरवाडा को परेडा जंगलो से दबिश देकर डिटेन कर पुछताछ की जिसमें उक्त अभियुक्त ने हीरा की हत्या करना कबूल किया। जिस पर अभियुक्त कैलाश को गिरफ्तार कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 360 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 198 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 249 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 445 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व