प्रेमिका के ससुर की हत्या कर दी, आरोपी को जंगल में पकड़ा पुलिस ने

उदयपुर। जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में प्रेमिका के ससुर की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि 26 दिसम्बर को प्रार्थियां श्रीमती तेमी पत्नि लाला निवासी मेडी कोटड़ा ने मुकाम सीएसची कोटडा मोर्चरी पर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 25.12.2022 की रात्रि करीब 8.00 बजे मैं व मेरे पति दोनों बाहर बरामद में सो रहे थे कि कमरे के पीछे के दरवाजे से आरोपी प्रकाश निवासी मेडी कमरे में घुसकर मेरी पुत्र वधू शर्मीला से बातचीत करने लगा। जिनकी आवाज सुनकर मेरे पति लाला ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो देखा शर्मीला व प्रकाश दोनों कमरे में थे। मेरा पति कमरे में घुसा तो प्रकाश ने हाथ में लोहे की फेट बांध पहन रखी थी जिससे लाला के छाती पर पेट पर घोसे से मारपीट कर अन्दरुनी गम्भीर चोटे पहुंचाई। इस दौरान लाला घायल होकर जमीन पर गिर पडा तथा प्रकाश पीछे के दरवाजे से भाग गया। लाला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण सख्या 184/22 धारा 302 भा.द.स. में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय कुन्दन कंवरिया व पुलिस उपअधीक्षक, वृत कोटडा राजेश कुमार कसाना के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटड़ा रामसिंह मय टीम द्वारा प्रकरण में फरार आरोपी प्रकाश को घने जंगलो से डिटेन किया जाकर बाद पुछताछ कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है। टीम में हैड कांस्टेबल महेन्द्र, कांस्टेबल महेन्द्र व हर्षित शामिल थे।

Related Posts

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

उदयपुर, उज्जैन उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। श्री त्रिवेदी मेंवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष पंडित श्री सुनील जी जोशी एवं एकलिंनाथ धाम के संयोजक पंडित श्री…

‘दानवीर भामाशाह का व्यक्तित्व राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत’

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। महावीर युवा मंच, उदयपुर की ओर से गुरुवार को दानवीर भामाशाह Bhamashah Jayanti celebrates की 426वीं पुण्यतिथि उदयपुर के भामाशाह सर्किल, हाथीपोल स्थित भामाशाह प्रतिमा…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 15 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 391 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views