भास्कर के सीनियर फोटो जर्नलिस्ट गवारिया सहित 30 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

उदयपुर। लेकसिटी में शनिवार को नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में शेड्स ऑफ़ उदयपुर एवं नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ‘मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड शो’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों में उदयपुर को गौरवान्वित करने वाली 30 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

शेड्स ऑफ़ उदयपुर के गगन शर्मा ने बताया कि इस अवार्ड शो का मुख्य उद्देश्य उन लोगो को सम्मानित करना है जो कई वर्षों से अपने कार्यक्षेत्रों में विशिष्ट प्रदर्शन कर रहे है। इस अवार्ड के द्वारा उन्हें प्रोत्साहित करके उनकी उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। इस अवार्ड शो की मुख्य अतिथि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं चित्रकार श्रीमती कीर्ति राठौड़, नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल की सेंटर हेड शेफाली बजाज, उदयपुर स्मार्ट सिटी के एसीईओ कृष्णपाल सिंह चौहान, पुनीत शर्मा, दिग्विजय सिंह जगत एवं डी एल गर्ग थे।

समारोह में अतिथियों ने ख्यातनाम नेशनल फोटो जर्नलिस्ट ताराचंद गवारिया और एंकर कौशिक शुक्ला सहित 30 प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ‘मेकिंग उदयपुर प्राउड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। गवारिया को उनकी फोटो पत्रकारिता में पिछले दो दशक की सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। ट्रेवल ब्लॉगर और फोटो जर्नलिस्ट गवारिया ने गत वर्षों में अपने कला—कौशल के दम पर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की घटनाओं के फोटोग्राफ्स का प्रकाशन करवा कर मेवाड़ अंचल को गौरवान्वित किया है। गवारिया के कई फोटोग्राफ्स को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड भी प्राप्त हुए हैं।

इसी प्रकार एंकर कौशिक शुक्ला ने एंकरिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। कौशिक की एंकरिंग यात्रा सेलिब्रेशन मॉल से ही शुरू हुई थी और अपने विश्वविद्यालय और छोटे आर्केस्ट्रा शो में शुरुआत के साथ कौशिक ने भारत के 15 राज्यों के 50 से अधिक शहरों में प्रदर्शन किया और कई नामी हस्तियों के साथ मंच साझा किया। पिछले 12 वर्षों में कौशिक ने एक हजार से अधिक शो कर मनोरंजन जगत में अपना नाम कमाया है। उन्हें विशेष रूप से डेस्टिनेशन मारवाड़ी शादियों में एंकरिंग के लिए जाना जाता है।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 279 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 172 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 171 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व