अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

नई दिल्ली (अमोलक न्यूज Amolak News)। भारतीय पासपोर्ट की रैंकिंग में सुधार हुआ है। लेटेस्ट हेनले पासपोर्ट इंडेक्स (फरवरी 2026) के अनुसार, अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में 75वें स्थान पर पहुंच गया है।

साल की शुरुआत में यह 80वें स्थान पर था, यानी हाल ही में इसमें 5 स्थानों का सुधार हुआ है। इससे पहले 2025 में यह 85वें स्थान पर था, जिससे कुल मिलाकर 10 स्थानों की छलांग लगी है।

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया भर के लगभग 200 देशों के पासपोर्ट को रैंक करता है। यह रैंकिंग इस बात पर आधारित होती है कि उस देश के पासपोर्ट धारक कितने देशों में बिना वीजा के या वीजा ऑन अराइवल के साथ जा सकते हैं।

भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब 56 देशों में वीजा-फ्री या वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के ट्रैवल आंकड़ों के आधार पर तैयार की जाती है। इस इंडेक्स में पाकिस्तानी पासपोर्ट 97वें नंबर है। उसकी पोजिशन फिलिस्तीन (91), नार्थ कोरिया (94) और सोमालिया (96) से भी नीचे हैं।

नई रैंकिंग में सुधार का मतलब है कि भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा पहले से आसान हुई है। छुट्टियों, कारोबार और सांस्कृतिक यात्राओं के लिए अब ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। एशिया, कैरेबियन, अफ्रीका और ओशिनिया के कई देश भारतीयों को आसान वीजा सुविधा दे रहे हैं।

भारत की रैंकिंग पिछले दस साल में लगातार ऊपर-नीचे होती रही है। साल 2006 में भारत 71वें पायदान पर था, जो उसकी अब तक की सबसे अच्छा पोजिशन थी। इसके बाद रैंकिंग गिरती गई और पिछले साल लो 85वें स्थान पर पहुंच गई थी। 2026 की शुरुआत में भारत 80वें पायदान पर आया और अब 75वें स्थान पर पहुंच गया है।

Related Posts

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

राहुल सामरजयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि बजट 2026-27 राजस्थान के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित…

राजस्थान में गरीबों का चर्चित डा. अशोक शर्मा कोर्ट से जीतकर आए, किया ज्वॉइन

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान में पिछले दिनों चर्चा में आए एक सरकारी डॉक्टर अशोक शर्मा जहां से एपीओ हुए वहीं पर उसी कुर्सी पर बैठ गए। वे कोर्ट…

You Missed

अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

  • February 13, 2026
  • 6 views
अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

  • February 13, 2026
  • 12 views
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

  • February 13, 2026
  • 27 views
500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान

  • February 12, 2026
  • 20 views
एशियन लैक्रोज में भारत का परचम, उदयपुर के स्वर्ण पदक विजेताओं का सम्मान

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

  • February 12, 2026
  • 66 views
उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई

  • February 11, 2026
  • 23 views
राजस्थान में दीयाकुमारी ने पेश किया बजट, आठवें वेतन आयोग की कमेटी बनाई