उदयपुर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ में डीएमएफटी द्वारा 296 करोड रुपए खर्च

उदयपुर। संभाग के खनन क्षेत्र उदयपुर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) के अंतर्गत स्थापित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) द्वारा सितंबर तक 1468 परियोजनाएं स्वीकृत की गई और इन पर 296 करोड रुपए खर्च किए गए हैं।
उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत द्वारा बुधवार को संसद में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कोयला और खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी की ओर से यह जानकारी दी गई।
सांसद श्री रावत ने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (पीएमकेकेकेवाई) के अंतर्गत विशेषकर राजस्थान में कार्य किया जा रहा है। यदि हां, तो राजस्थान के विशेषकर उदयपुर, सलुम्बर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों से संबंधित ब्यौरा और इसकी वर्तमान स्थिति क्या है। सथ ही सरकार द्वारा राजस्थान को आबंटित निधि का ब्यौरा क्या है और विगत तीन वर्षों में प्रत्येक वर्ष और चालू वर्ष के दौरान अब तक उपयोग की गई धनराशि का जिला-वार ब्यौरा क्या है?
जवाब में कोयला और खान मंत्रालय द्वारा बताया गया कि राजस्थान राज्य सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार, उदयपुर, डूंगरपुर एवं प्रतापगढ़ जिलों सहित राज्य के 33 जिलों में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) स्थापित किए गए हैं। चूंकि नए जिले सलूम्बर में अभी तक पृथक डीएमएफटी ट्रस्ट की स्थापना नहीं की गई है, इसलिए वर्तमान में इसे डीएमएफटी उदयपुर के अधीन संचालित किया जा रहा है।
जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) को खनन पट्टाधारकों से प्राप्त वैधानिक अंशदान द्वारा वित्तपोषित किया जाता है। केन्द्र सरकार या राज्य सरकारों की ओर से डीएमएफ को बजट आवंटन का कोई प्रावधान नहीं है। पिछले तीन वर्षों एवं चालू वर्ष में आज तक डीएमएफटी के माध्यम से पीएमकेकेकेवाई के अंतर्गत उदयपुर, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों में 3173 परियोजनाएं स्वीकृत की गई जिसमें 1468 पूर्ण कर ली गई है। पूर्ण परियोजनाओं पर 296 करोड 50 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व