राजस्थान में 15 जुलाई से वार्डवार लगेंगे प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निकायों में प्रशासन शहरों के संग अभियान के शिविर 15 जुलाई से वार्डवार लगेंगे। इनमें मौके पर ही सभी तरह की प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए पट्टों का वितरण किया जाएगा। श्री गहलोत ने इन शिविरों की संपूर्ण तैयारियां शीघ्र ही पूरी करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है।

गहलोत गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला कलक्टर वार्डवार लगने वाले शिविरों की सतत निगरानी सुनिश्चित करें। हर शिविर में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सहित उच्च अधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाए। शिविरों में आमजन को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिविरों में पट्टे बनाने सहित अन्य कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएं। यह भी सुनिश्चित करें कि शिविर संबंधित वार्ड के सामुदायिक केंद्र या आमजन के लिए सुगम स्थान पर ही लगाए जाएं।

पार्षदों के लिए आयोजित होंगी कार्यशालाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिविरों में सांसदों, विधायकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए उन्हें शिविरों की सूचना उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अभियान शुरू करने से पूर्व नगर निकायों के पार्षदों के लिए कार्यशालाएं आयोजित कराने के निर्देश दिए। इनमें उन्हें अभियान की संपूर्ण जानकारी के साथ नए प्रारूप और राज्य सरकार द्वारा किए गए सरलीकरण और छूटों की जानकारी से अवगत कराया जाए, ताकि पार्षद अपने क्षेत्र के लोगों को पट्टे दिलाने में मदद कर सकें।

शिविरों की नियमित समीक्षा करें उच्चाधिकारी
गहलोत ने अभियान से संबंधित विभागीय उच्च अधिकारियों को शिविरों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त निकायों में अधिकारी-कर्मचारी पारदर्शिता, संवेदनशीलता से आमजन की समस्याओं का समाधान कर दायित्वों का निर्वहन करें। निकायों के अधिकारी आमजन को पट्टों के फायदों के बारे में भी बताए।

जारी किए गए 3 लाख से अधिक पट्टे
प्रमुख शासन सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग श्री कुंजीलाल मीणा ने प्रस्तुतीकरण देते हुए अभियान के दौरान जारी किए गए पट्टों सहित अन्य कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 में 3 लाख 36 हजार 61 पट्टे जारी किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा, यूडीएच सलाहकार श्री जी. एस. संधू, प्रमुख सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री रवि जैन, स्वायत्त शासन सचिव श्री जोगाराम, स्थानीय निकाय निदेशक श्री हृदेश शर्मा, जयपुर नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्री महेन्द्र सोनी एवं नगर निगम हैरिटेज आयुक्त श्री अवधेश मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व