पिछोला झील में 6.10 फीट पानी, फतहसागर भरने वाले तालाबों में आया पानी

उदयपुर. मानसून की मेहरबानी उदयपुर पर बरकरार है। अब उदयपुर की​ झीलों को भरने की बारी है। अभी पिछोला झील में एकाएक पानी की आवक हुई है तो अब फतहसागर झील की बारी है।
बुधवार की आज सुबह भी उदयपुर शहर से लेकर गांवों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मंगलवार की शाम तक अलसीगढ़ में 55 मिमी बरसात हुई। ऐसे में सीसारमा नदी का बहाव 5.2 फीट तक पहुंच गया। तेज आवक के चलते पिछोला का जल स्तर पर शाम तक एक फीट बढ़कर 6 फीट 10 इंच हो गया। इसी तरह से जिले विभिन्न बांध-तालाबों में पानी की आवक हुई है।
खेरवाड़ा क्षेत्र में सोम नदी उफान पर रही, जिससे सोम कागदर बांध छलक गया। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के मुताबिक पिछले दिनों से जारी बरसात का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। सुबह कुछ देर ठहरने के बाद फिर दिनभर रह- रहकर बरसात होती रही। इस दौरान हवाएं तेज रहने से वातावरण में ठंडक बढ़ गई। कैचमेंट एरिया में तेज बरसात से सीसारमा नदी वेग पर रही, जिससे पिछोला में आवक बढ़ गई।

मंगलवार को अलीसगढ़ में 55, उदयसागर में 17, नाई क्षेत्र में 11, उदयपुर शहर में 8, पिछोला क्षेत्र में 7, डबोक में 6 मिमी, मदार क्षेत्र में 3 मिमी बरसात दर्ज की गई।
सीसारमा से आवक के बाद जहां पिछोला का जल स्तर बढने लगा है, वहीं अब फतहसागर में भी आवक का इंतजार है। फतहसागर को भरने वाले छोटा और बड़ा मदार तालाबों में पानी की अच्छी आवक हुई है। आवक के चलते मंगलवार को बडा मदार का स्तर 19.5 फीट और छोटे मदार का स्तर 15.5 फीट हो गया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व