‘स्मृतियां’ कार्यक्रम में संगीत की जुगलबंदी कराएगी रेगिस्तान का अहसास

उदयपुर। उदयपुर में जन्मे प्रख्यात तबला वादक पं. चतुरलाल की स्मृति में पं. चतुरलाल मेमोरियल सोसायटी, नई दिल्ली द्वारा हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से 5 मार्च को भारतीय लोककला मण्डल में शाम 7 बजे ‘स्मृतियां’ कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।
पं. चतुरलाल के पुत्र चरनजीत ने बताया कि कार्यक्रम में युवा संगीतज्ञ और कलाकार श्रुति और प्रांशु चतुरलाल की नवीन प्रस्तुति इस बार ‘स्मृतियां’ में संगीतप्रेमियों के मन को मोह लेगी। रेगिस्तान के तहत् राजस्थानी लोकसंगीत और पर्कशन की जुगलबंदी का उद्धेश्य जीवन में सकारात्मकता का संदेश देते हुए खुशी, प्रेम, हंसी और सद्भावना को अपनाने के लिये प्रेरित करना है। ‘रेगिस्तान’ की प्रस्तुति पर्कशन पर प्रांशु चतुरलाल, राजस्थानी लोकसंगीत पर सवाई खान, सारंगी और कीबोर्ड पर लोक ताल लतीफ खान देंगे। दूसरी प्रस्तुति में लोकगायिका मालिनी अवस्थी और पं. रोनू मजूमदार की बांसूरी पर पहलीबार होने वाली जुगलबंदी श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर देगी।
कार्यक्रम के सह-प्रायोजक राजस्थान स्टेट माइन्स एंड मिनरल्स लिमिटेड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, पावरग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारतीय लोककला मंडल, होटल रमाडा एवं होटल प्राइड हैं।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

  • February 14, 2026
  • 58 views
कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

  • February 14, 2026
  • 33 views
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

  • February 14, 2026
  • 32 views
ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

  • February 14, 2026
  • 26 views
महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

  • February 13, 2026
  • 15 views
अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

  • February 13, 2026
  • 22 views
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान