मेडिकल कॉलेज पाली के लिए 156 व अजमेर के लिए सुपर स्पेशलिटी की 6 सीटें

जयपुर। प्रदेश चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व एवं बेहतर प्रबंधन से राजस्थान के 2 मेडिकल कॉलेज में 162 नवीन पीजी सीटों को केन्द्र की स्वीकृति मिल गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पाली के लिए पीजी की 156 सीटें एवं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर के लिए सुपर स्पेशलिटी की 6 अतिरिक्त सीटें स्वीकृत की गई हैं।

आधारभूत चिकित्सा सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे है। सरकार द्वारा राजमेस के तहत खोले गये मेडिकल कॉलेज के पूर्ण क्षमता एवं बेहतर तरीके से संचालन का ही परिणाम है कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पाली के लिए भारत सरकार द्वारा 156 पीजी सीटों की स्वीकृति प्रदान की गयी है। प्रदेश में पहली बार राजमेस के तहत संचालित किसी भी कॉलेज में पीजी सीटों की स्वीकृति मिली है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा के क्रम में अब तक 12 मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा चुके हैं और 5 नये मेडिकल कॉलेज तैयार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू किए गए मेडिकल कॉलेजों का संचालन पूर्ण क्षमता और बेहतर प्रबंधन के साथ किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि पीजी सीटों के प्रस्ताव को केन्द्र सरकार द्वारा तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पीजी की सीटें बढ़ने से आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा 193 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का प्रावधान किया गया है।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग श्री टी. रविकांत ने बताया कि पाली मेडिकल कॉलेज में एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बायो केमेस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, डरमेटोलॉजी, साइकेट्री, ऑफथैल्मोलॉजी, ईएनटी एवं रेस्पिरेटरी मेडिसिन की 5-5, माइक्रोबायोलॉजी, फार्माकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन तथा रेडियो डायग्नोसिस की 7-7, गायनेकोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स तथा पिडियाट्रिक्स की 9-9, पैथोलॉजी एवं एनेस्थीसिया की 11-11 तथा जनरल सर्जरी एवं जनरल मेडिसिन की 17-17 पीजी की सीटें स्वीकृत हुयी हैं।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व