महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव में वार्षिकोत्सव मनाया

उदयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) बड़गांव में वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण, भामाशाह सम्मान एवं पूर्व विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रम एवं कल्याण राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली एवं रवीन्द्र हेरियस के वाइस प्रेसिडेंट राधे चौकसी थे। विशिष्ट अतिथि बड़गांव सरपंच संजय शर्मा, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास, उपसरपंच श्रीमती मीनाक्षी सुथार रहे।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमाली ने विद्यालय के भामाशाह राधे चौकसी एवं किशन सिंह परमार को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यालय की प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए विद्यालय विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पूर्व प्रधानाचार्य श्रीमती वन्दना गलुण्डिया ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा विद्यालय में यूआईटी एवं राउण्ड टेबल संस्थान द्वारा कुल 13 कमरों के निर्माण की जानकारी दी। रवीन्द्र हैरियस द्वारा विद्यालय में सोलर पैनल लगवाने पर उनका आभार जताया। राधे चौकसी ने विद्यालय में तीन कक्षा कक्षों लिए फर्नीचर व्यवस्था, विद्यार्थियों के टॉइलेट बनवाने एवं एक स्मार्ट बोर्ड देने की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती लता गहलोत ने किया। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर वार्ड पंच श्रीमती निशा शर्मा, समाजसेवी मधुसूदन व्यास, श्रीमती विद्या शर्मा, जावेद अहमद विनय शर्मा, दिनेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य जन एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 326 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व