Road Safety Week : वाहन चालकों को पुष्प भेंट कर दी प्रेरणा

उदयपुर। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों को प्रेरित किया।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी व डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा ने कोर्ट चौराहे व चेतक सर्कल चौराहे पर बिना हेलमेट के वाहन चालकों को फूल देकर समझाइश की और कहा कि आपका जीवन आपके व आपके परिवार के लिए अमूल्य है। उन्होंने वाहनचालकों को हेलमेट या सीटबेल्ट पहनने, ट्रेफिट लाइट का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, क्षमता से अधिक सवारी न ढोने और बिना लाइसेंस के वाहन का संचालन न करने के लिए प्रेरित किया।
दूसरी ओर, सूचना केन्द्र में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में आरटीओ पी.एल.बामनिया के मार्गदर्शन में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, गुरु गोविन्द सिंह राजकीय विद्यालय, रॉकवुड स्कूल के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा के साथ आधार फाउण्डेशन के नारायण चौधरी ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को हेलमेट लगाएं-सिर बचाएं, सीट बेल्ट-सुरक्षा का सर्वोत्तम उपाय, तेज गति जीवन की क्षति, मोबाइल-न बजने दे खतरे की घंटी, नशे में वाहन न चलाने का संदेश देते हुए राष्ट्रीय गति सीमा के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों को सूचना केन्द्र की कला दीर्घा में आयोजित सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन भी करवाया गया। इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक कुशाल चोरडिया, विभागीय इंस्पेक्टर रानी सुखवाल, चंचल माथुर चन्द्रवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Road Safety Week

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व