फ्रेशर पार्टी में छात्र छात्राओं ने रेम्प पर मचाई धमाल

rajasthan vidhyapeeth road
rajasthan vidhyapeeth road

उदयपुर। जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय के संघटक डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साईंस के युजी, पीजी विधार्थियों की ओर से आयोजित फ्रेशर पार्टी लोगोन 2022 का शुभारंभ कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, कुल प्रमुख बीएल गुर्जर, निदेशक प्रो. मंजू मांडोत, डॉ. मनीष श्रीमाली , डॉ. भारत सिंह देवड़ा ने मॉ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। रंगारंग कार्यक्रम की शुरूआत सभी छात्र छात्राओं ने रंग बिरंगी साडी़, पारम्परिक परिधानों में राजस्थानी, पंजाबी और रिमिक्स गानों पर प्रस्तुतियों व मंच पर कैंटवॉक से अतिथियों का मन मोह लिया। कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने यूजी के विजय बंजारा, दिशीका हाड़ा को व पीजी के पुष्कर सालवी, लीना मेनारिया को मिस्टर व मिस फ्रेशर का ताज पहनाया। उन्होने कहा कि किसी भी देश की पहचान उसकी संस्कृति, सभ्यता से आंकी जाती है लेकिन आधुनिक तकनीकी युग में हम अपनी भारतीय संस्कृति, सभ्यता को भूलते जा रहे है, इसे बचाये रखने की जिम्मेदारी युवाओं की है इसके लिए वे आगे आये। महाविद्यालय में आयोजित फ्रेशर पार्टी व अन्य कार्यक्रमों से एक दूसरे को जानने का मौका मिलता है। छात्रों को जीत हार को ध्यान में रखे बिना महाविद्यालय में आयोजित होने वाली हर गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। कार्यक्रमों में भाग लेना भी विधार्थियों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। संचालन उर्वशी गुुर्जर, भुवनेश शर्मा, ध्रूव सोनी ने किया जबकि आभार प्रो. मंजू मांडोत ने दिया। समाारोह में डॉ. प्रियंका सोनी, डॉ. प्रदीप सिंह शक्तावत, डॉ. दिलीप चौधरी, भगवती लाल श्रीमाली, कुंजबाला शर्मा भरत सुखवाल, मनोज यादव, ने सहयोग दिया।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व