रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मेवाड़ की धरा पर, पन्नाधाय मूर्ति का करेंगे अनावरण

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा निर्मित प्रसिद्ध पन्नाधाय पार्क में मां पन्नाधाय की मूर्ति का अनावरण आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Rajnath Singh at udaipur द्वारा किया जाएगा। नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने बताया कि मंगलवार को गोवर्धन सागर किनारे नगर निगम द्वारा निर्मित प्रसिद्ध पन्नाधाय पार्क में मां पन्नाधाय की मूर्ति अनावरण किया जाएगा।

मूर्ति का अनावरण भारत सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विद्युत एवं भारी उद्योग मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि सोमवार को देर रात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया द्वारा गोवर्धन सागर स्थित पन्नाधाय पार्क पहुंचकर अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। कटारिया ने दिन ने भी दो बार नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी, नगर निगम के आला अधिकारीयो, विभिन्न समितियों के अध्यक्ष पार्षद आदि के साथ तैयारियो का जायजा लिया।

rajnath singh

9.6 फीट की है पन्नाधाय की प्रतिमा।नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि मंगलवार को लोकार्पित होने वाली पन्नाधाय की आदमकद प्रतिमा 9 फीट 6 इंच की है, उदयपुर को बसाने वाले उदय सिंह जी की प्रतिमा 5 फीट 6 इंच की है, वही बलिदान हुए चंदन की प्रतिमा 4 फीट 11 इंच की है। तीनों प्रतिमाओ का कुल वजन 1130 किलो है। तेरह लाख की लागत से तीनों प्रतिमाओं का निर्माण करवाया गया है।
देर रात तक चली तैयारिया।मंगलवार को भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पन्नाधाय पार्क में पन्नाधाय की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा जिसको लेकर देर रात तक अंतिम तैयारियां चल रही थी। पन्नाधाय पार्क में देर रात तक निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ, उपमहापौर पारस सिंघवी, विद्युत समिति अध्यक्ष हेमंत बोहरा, पार्षद लोकेश कोठारी निगम अधिकारी शशि बाला सिंह, आवेश मोहम्मद आदि तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।

Related Posts

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल मिलकर उमरड़ा में प्रस्तावित रेलवे यार्ड को आगे सरकारी भूमि पर बनाने, चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेलवे लाइन…

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को पूर्ण होने के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।…

You Missed

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

  • December 11, 2025
  • 2 views
उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

  • December 10, 2025
  • 4 views
उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

  • December 10, 2025
  • 7 views
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

  • December 9, 2025
  • 7 views
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

  • December 8, 2025
  • 7 views
अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज