ऑनलाइन यूपीआई लेनदेन से ठगी राशि वापस लौटाई, जाने ऐसा हो तो क्या करें

उदयपुर। उदयपुर जिले के ऋषभदेव पुलिस की साइबर सेल ने ऑनलाइन यूपीआई ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। सेल ने पीड़ित अशोक कुमार मीणा के ठगे गए 10,000 रुपए मात्र चार दिनों में वापस दिलवा दिए।

थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रार्थी अशोक कुमार मीणा के साथ यह ठगी ऑनलाइन यूपीआई लेनदेन के माध्यम से हुई थी। ठगी का पता चलते ही, मीणा ने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही, कॉन्स्टेबल जयेश चौबीसा ने बिना समय गंवाए कार्रवाई शुरू की। उन्होंने तकनीकी जांच की और बैंकिंग चैनलों से समन्वय स्थापित करते हुए उस बैंक खाते को तुरंत फ्रीज करवा दिया, जिसमें ठगी की राशि स्थानांतरित की गई थी।

कॉन्स्टेबल जयेश चौबीसा की तत्परता और सूझबूझ के कारण, ठगी गई 10,000 रुपए की राशि चार दिनों के भीतर प्रार्थी अशोक कुमार मीणा के बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई, जिससे उन्हें काफी राहत मिली।

इस सफलता पर थानाधिकारी भरत सिंह राजपुरोहित ने आमजन को सतर्क करते हुए अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग किसी भी अज्ञात लिंक या कॉल पर अपनी यूपीआई पिन, ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। साथ ही, उन्होंने यह भी सलाह दी कि यदि कोई ठगी का शिकार होता है, तो वह तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 और स्थानीय पुलिस को सूचित करे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व