यमराज ने किया वाहन चालकों को जागरूक

उदयपुर। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के तत्वावधान में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों को प्रेरित किया।
जिला कलक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशन में परिवहन व पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी व डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम शहर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ‘सर सलामत तो सब सलामत‘ का संदेश देते करीब 500 स्टिकर लगाए और वाहनों चालकों को जागरूकता पेम्पलेट देकर प्रेरित किया। वहीं शहर के एक कलाकार शांतिलाल सुथार ने यमराज का वेश धारण कर वाहन चालकों को हेमलेट लगाने व सीट बेल्ट लगाने का संदेश देते हुए कहा कि आपका जीवन बहुत महत्वपूर्ण है और इसकी सुरक्षा आपके हाथ में है। डीटीओ डॉ. शर्मा ने वाहनचालकों को हेलमेट या सीटबेल्ट पहनने, ट्रेफिट लाइट का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, क्षमता से अधिक सवारी न ढोने और बिना लाइसेंस के वाहन का संचालन न करने के लिए प्रेरित किया।
सूचना केंद्र में जारी रहा कार्यक्रम
दूसरी ओर, सूचना केन्द्र में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में आरटीओ पी.एल.बामनिया के मार्गदर्शन में गुरु गोविन्द सिंह राजकीय विद्यालय, सीपीएसव रॉकवुड स्कूल के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा के संबंध में उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम में समाजसेवी नक्षत्र तलेसरा व तारिका भानुपताप ने वि़द्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया और पूछे गये प्रश्नों का सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। डीटीओ डॉ. कल्पना शर्मा के साथ आधार फाउण्डेशन के नारायण चौधरी ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक कुशाल चोरडिया, विभागीय इंस्पेक्टर रानी सुखवाल, इनेश खत्री व विपिन्न माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 52 विद्यार्थी लाभान्वित
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन शुक्रवार को सूचना केंद्र उदयपुर में एएसजी आई हॉस्पिटल के तत्वावधान में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी प्रतापसिंह ने बताया कि इस शिविर में 52 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व