उदयपुर के गौरव ने जीता कांस्य और फतहनगर की सकीना बनी चैम्पियन

उदयपुर। गोवा एमेच्योर किक बॉक्सिंग फेडेरशन एवं वाको इंडिया किक बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा गोवा के मापुसा मे सीनियर राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उदयपुर के खिलाड़ियों ने राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व किया।

इसमें सकीना ने किक बॉक्सिंग के लो किक इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता, इसी प्रकार गौरव कामरिया ने पॉइंट फाइट के टीम इवेंट में कांस्य पदक जीत शहर का नाम रोशन किया। दोनों ही खिलाड़ियों ने किक बॉक्सिंग की बारीकियां उदयपुर किकबॉक्सिंग संघ के जिला सचिव पंकज चौधरी से सीखी।

पंकज चौधरी ने बताया कि सकीना ने अपने सभी मुकाबले एकतरफा अंदाज़ में जीते उनका फाइनल मुकाबला मेघालय की वेल्डोना से हुआ जिन्हे 3-0 के अंतर से हरा स्वर्ण पदक जीता। वही दूसरी ओर गौरव ने भी टीम इवेंट में शानदार खेल दिखाया जहां उन्हें सेमीफइनल में कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा और कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

नेशनल चैंपियन सकीना जो फतेहनगर की निवासी है और उनके पिता अब्दुल रज़ाक प्राइवेट माइनिंग फर्म में फील्ड इंचार्ज के पद पर कार्यरत है इस अवसर पर उनके अपने गाँव पहुँचने पर सम्पूर्ण गाँववासियो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने 2 स्वर्ण, 5 रजत व 6 कांस्य पदक जीते। सभी खिलाड़ियों को राजस्थान किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव पुष्पेंद्र गुर्जर ने शुभकामनाएं दी।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व