कोटड़ा के खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन से उदयपुर फुटबाल टीम विजेता

उदयपुर। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने कहा है कि जिले में खेल जगत ने कई महत्वपूर्ण आयाम स्थापित किए हैं इसीलिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उदयपुर को स्पोर्ट्स स्कूल की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशाओं के अनुरूप आगामी वर्ष में जिले में खेलने पर 50 करोड़ खर्च करते हुए खेलों व खिलाडि़यों को संबल प्रदान किया जा रहा है।
जिला कलक्टर मीणा शनिवार को महाराणा भूपाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।


इस मौके पर उन्होंने बताया कि यूआईटी के माध्यम से 1 करोड़ 80 लाख रुपयों की लागत से गांधी ग्राउंड का जीर्णोद्धार किया जाएगा और इसमें खिलाडि़यों को स्तरीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। उन्होंने शहर में खेलगांव की तर्ज पर ही विकसित हो रहे एक और खेल मैदान के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान जनजाति आयोग के सदस्य पन्नालाल मीणा ने की जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि गोपाल कृष्ण शर्मा, कयाकिंग केनोईं के अध्यक्ष पीयूष कच्छावा, समाजसेवी नवलसिंह चौहान, मुख्यालय खेल प्रबन्धक नरेन्द्र भुरिया, रियाज हुसैन, अयुब खान, गणेश राजौरा, पार्षद विनोद जैन, जगदीष, हमीदा बानो, अंजलि सुराणा, दीपेश मेहनानी, रोहिल पालीवाल, भैरूलाल गायरी, खेल अधिकारी ललित सिंह झाला, गिरिष कुमार, अषोक चौधरी, रमेष माहेश्वरी, जयंतीलाल ननोमा, गिरधारीसिंह, धनेष्वर मईड़ा एवं समस्त प्रशिक्षक, व शारीरिक शिक्षक मौजूद थे। इस मौके पर अतिथियों ने विजेताओं को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
शहरी ओलंपिक खेलों में पंजीकरण करवाएं:
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों में हर उम्र का व्यक्ति पंजीयन करवाएं। कलक्टर मीणा ने कहा कि वे खुद भी इन खेलों के लिए अपना पंजीयन करा रहे है।

यह रहे परिणाम:
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि राज्य स्तरीय जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता में हैंडबॉल, फुटबाल, वालीबाल, कबड्डी, खो-खो एवं हॉकी के बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले हुए। हॉकी खेल में बालिका वर्ग में 3-0 से डूंगरपुर को हराकर उदयपुर विजेता रही तथा बालक वर्ग में डूंगरपुर विजेता रहा। प्रतापगढ व उदयपुर के बीच हुए हॉकी मैच में उदयपुर विजेता रहा। तीरंदाजी खेल में बालिका वर्ग 40 मीटर में प्रियंका डामोर बांसवाड़ा प्रथम, मोनिका भगोरा बांसवाड़ा द्वितीय एवं तन्वी कटारा डूंगरपुर तृतीय तथा 30 मीटर में प्रियंका डामोर बांसवाड़ा प्रथम, निर्मला खांट बांसवाड़ा द्वितीय एवं मोनिका भगोरा तृतीय रही । बालक वर्ग 30 व 40 मीटर में यत्न निनामा, बांसवाड़ा प्रथम, हिमेष बरण्डा डूंगरपुर द्वितीय, किषन भगोरा डूंगरपुर तृतीय रहे। कबड्डी बालक वर्ग में बांसवाड़ा प्रथम, उदयपुर द्वितीय एवं बारां तृतीय रही एवं बालिका वर्ग में उदयपुर प्रथम, प्रतापगढ़ द्वितीय एवं सिरोही तृतीय रही। वालीबॉल खेल फाईनल में बालक वर्ग में डूंगरपुर विजेता, उदयपुर उपविजेता एवं प्रतापगढ़ तृतीय रहे एवं बालिका वर्ग में डूंगरपुर विजेता, उदयपुर उपविजेता एवं प्रतापगढ तृतीय रहे। खो-खो बालक वर्ग में उदयपुर प्रथम, डूंगरपुर द्वितीय एवं सिरोही तृतीय तथा बालक वर्ग में बांसवाड़ा प्रथम, प्रतापगढ़ द्वितीय एवं सिरोही तृतीय रहे। हैण्डबाल खेल में बालक वर्ग में डूंगरपुर प्रथम, सिरोही द्वितीय एवं उदयपुर तृतीय रही तथा बालिका वर्ग में उदयपुर प्रथम, डूंगरपुर द्वितीय एवं बांसवाड़ा तृतीय रही।

Related Posts

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। फील्ड क्लब मैदान पर चल रही पिम्स मेवाड़ कप क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में क्रॉसवर्ड एवं आदित्यम रियल स्टेट्स की टीमों…

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व