मुख्यमंत्री ने उदयपुर में दो फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

उदयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर को बड़ी सौगात देते हुए शहर के व्यस्ततम मार्ग पर दो फ्लाईओवर का गुरुवार को लोकार्पण किया। दोनों फ्लाईओवर संचालित होने से आस-पास के क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव कम होगा तथा शहरवासियों को आने-जाने में सुविधा होगी। लोकार्पण के दौरान वहां उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री का परंपरागत ढंग से स्वागत किया एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए उनका धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि उदयपुर में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से सेवाश्रम फ्लाईओवर तथा 19.86 करोड़ रुपये की लागत से कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है।

इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री श्री गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व सांसद श्री रघुवीर मीणा, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत, विधायक वल्लभनगर श्रीमती प्रीति शक्तावत, विधायक धरियावद श्री नगराज मीणा, बीसुका सदस्य श्री लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, नगर निगम महापौर श्री जी एस टांक, जिला कलेक्टर श्री तारा चंद मीणा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, उच्चाधिकारी एवं जन समूह उपस्थित रहा।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 285 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 177 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 144 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 123 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 176 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 363 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व