कुंभलगढ़ की वादियों में राजस्थान भाजपा ने किया चिंतन

कुम्भलगढ़। राजस्थान भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के प्रारम्भ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष ने कहा कि महाराणा प्रताप की यह भूमि त्याग और तपस्या की भूमि है, इस भूमि का कण-कण वीरता व शौर्य की गाथा गाता है। चिंतन शिविर आरंभ होने से पूर्व इस शौर्य के प्रतीक कुंभलगढ़ में महाराणा प्रताप जी की जन्मस्थली के दर्शन किये तथा कार्यक्रम स्थल पर कन्याओं का पूजन किया गया।
संतोष ने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर वन राजनीतिक पार्टी बन गई है। पार्टी को स्थाई व मजबूत बनाने के लिए हम सबको जन भावनाओं के अनुसार कार्यक्रम भी बनाने पड़ेंगे और काम भी करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्त्ता आधारित सामान्यजन की पार्टी है इसलिए राष्ट्र के हर व्यक्ति की समस्या का समाधान करना,केंद्र सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए सतत जन अभियान चलाएंगे।हमारे संगठन में हर कार्यकर्त्ता की सुनते भी है कार्यक्रम का संकल्प भी लेते हैं और कार्यक्रम के माध्यम से जनता को संदेश भी देते हैं।


पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संपूर्ण देश में आंतरिक गुटबाजी से जुंझ रही है और उनकी प्राथमिकता जनता कि समस्या के समाधान की नहीं है, उनकी प्राथमिकता अपनी व अपनी पार्टी की समस्या का समाधान करना है। आज प्रदेश महिला उत्पीड़न मे नंबर 1 बन चुका है। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की सरेआम हत्या हो रही है, जहां घटना अलवर की हो या कोटा की कानून का शासन नहीं जंगलराज प्रदेश में बन चुका है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया ने कहा कि इस प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, किसान परेशान है, युवा दुखी है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है, संपूर्ण प्रदेश में त्राहिमाम त्राहिमाम हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार कोई जन कल्याण के काम नहीं कर रही है। हमारी मोदी सरकार आज लोगों की भावनाओं के अनुसार काम कर रही है, जिनमें जनधन के खातों में पैसे भेजना, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना से जोड़ना, सीधे पैसे किसानों के खातों में भेजना, गांवो में प्रधानमंत्री सड़क योजना, जल जीवन मिशन आदि योजनाएं जनता को लाभ दे रही है।
चिंतन शिविर में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभु दयाल सैनी, वासुदेव देवनानी, निहालचंद मेघवाल, मदन दिलावर, सांसद सीपी जोशी, पी पी चौधरी, दीया कुमारी, कनक मल कटारा, भाजपा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य, प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व