सुविवि छात्रसंघ चुनाव 27 को, उदयपुर में 4 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से 1 बजे तक वोटिंग

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव शुक्रवार को सुबह 8 से 1 बजे तक होगा। इसके लिए 4 संघटक कॉलेजों को मतदान केंद्र बनाया गया हैं। इसमें कुल 13572 विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. कुंजन आचार्य ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं रजिस्ट्रार छोगाराम देवासी एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर शूरवीर सिंह भाणावत के नेतृत्व में गुरुवार को चुनाव संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। चारों संघटक महाविद्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है जहां सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। कुल 13572 विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके तहत विज्ञान महाविद्यालय में 4460, सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में 4204, वाणिज्य महाविद्यालय में 3977 तथा विधि महाविद्यालय में 931 विद्यार्थी वोट देंगे।
मतदान के लिए परिचय पत्र जरूरी होगा। मतदान दिवस 26 अगस्त एवं मतगणना दिवस 27 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व