जयपुर हेरिटेज और डूंगरपुर नगर परिषद स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड से सम्मानित

जयपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में गुरूवार को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण सम्मान swachh survekshan 2023 समारोह के दौरान जयपुर हेरिटेज नगर निगम और डूंगरपुर नगर परिषद को स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड- 2023 से सम्मानित किया गया।

जयपुर हेरिटेज नगर निगम को एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के उत्कृष्ट पैमाने प्राप्त करने के लिए तथा डूंगरपुर नगर परिषद को एक लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के निर्धारित पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ये अवार्ड दिए गए।

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, अर्बन 2.0 के अंतर्गत करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 भाग लेने वाले देश भर के स्थानीय निकायों में से स्वच्छता संबंध पैमानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निकायों को ये राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए हैं।

जयपुर हेरिटेज नगर निगम की ओर से यह पुरस्कार मेयर श्रीमती मुनेश गुर्जर और आयुक्त अभिषेक सुराणा द्वारा ग्रहण किया गया वहीं डूंगरपुर नगर परिषद की ओर से यह पुरस्कार सभापति श्री अमृत कलसुआ और उपसभापति श्री सुदर्शन जैन ने ग्रहण किया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व