टूरिस्ट सिटी उदयपुर में यहां दो दिन होगा नो व्हीकल जोन

उदयपुर। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग द्वारा उदयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने हेतु निरंतर कवायद की जा रही है। कई इलाकों में तंग गलियों में वाहनों के जाम से परेशान शहरवासियों को आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। शहर के जगदीश चौक से चांदपोल, घण्टाघर, रंगनिवास तक नो व्हीकल जोन को शनिवार व रविवार 20 एवं 21 अगस्त को सांकेतिक रूप से सायंकाल 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक लागू किया जाएगा, जिसके तहत सभी चार पहिया व तीन पहिया वाहन इस समय में पूर्ण रूप से बंद रहेंगे।

शुरुआती समय में सिर्फ दो पहिया वाहनों से आवागमन हो सकेगा लेकिन दो पहिया वाहन दुकानों के सामने खड़े नहीं कर सकेंगे। गुरुवार को जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में यह अहम् निर्णय लिया गया। यह रहेगी व्यवस्था नगर निगम आयुक्त हिम्मतसिंह बारहठ ने बताया कि नो व्हीकल जोन 20 एवं 21 अगस्त को इन इलाकों में सांकेतिक रूप से शुरू किया जा रहा है जिसकी सफलता के बाद इसे आगे भी निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ने बताया कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उदयपुर शहर के अंदरूनी भाग में नो व्हीकल जोन होने से यहां आने वाले हजारों लोगों को सहूलियत महसूस होगी। आयुक्त बारहठ ने बताया कि आसींद की हवेली पर एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी और साथ ही बुजुर्गों हेतु इलेक्ट्रिक व्हीकल भी उपलब्ध कराए जाएँगे जिससे कि बुजुर्गों को असुविधा न हो। ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी की बैठक में निर्णय यातायात की समस्याओं को देखते हुए एवं पर्यटकों की सुविधा के मध्यनजर कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें यह निर्णय लिया गया। आमजन की इस आवश्यक मांग को गंभीरता से कलेक्ट्रेट में ओल्ड सिटी वेलफेयर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर नो व्हीकल जोन घेषित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में एडीएम (शहर) प्रभा गौतम, स्मार्ट सिटी सीईओ प्रदीप सांगावत सहित गोपाल जोशी, हेमन्त शर्मा, ऋतुराज मिश्रा, गोपाल नागर, लाला वैष्णव, नरेन्द्र सोनी, कैलाश सोनी, कुन्दन चौहान, प्रदीप सेन, धर्मेन्द्र राठौड, दिनेश मकवाना, राजेन्द्र श्रीमाली, भूपेन्द्र चौहान, हरीश पालीवाल, अक्षय सिंह राव आदि उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 317 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 217 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 168 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 150 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 208 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 397 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व