भुवाणा प्रतापनगर व खेलगांव 200 फीट सड़क निर्माण में आ रही बाधा दूर करे

उदयपुर । उदयपुर विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत वर्तमान में प्रस्तावित भुवाणा-प्रतापनगर रोड एवं खेलगांव 200 फीट रोड का गुरुवार को प्राधिकरण सचिव राजेश जोशी ने निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अनित माथुर, अधिशाषी अभियंता नीरज माथुर, अधिशाषी अभियंता (विद्युत) नरेन्द्र खटीक एवं प्राधिकरण के अभियंता प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कमेटी के प्रतिनिधि एवं संवेदक उपस्थित थे। सचिव जोशी ने निरीक्षण के दौरान 200 फीट खेलगांव रोड पर सड़क मार्गाधिकार में आ रहे 132 केवी लाईन के टावर को तुरन्त हटाने हेतु अधिशाषी अभियंता (विद्युत) को अधीक्षण अभियंता प्रसारण निगम से सम्पर्क कर तुरन्त हटाने के निर्देश दिए। इस 132 केवी लाईन शीफ्ट नहीं हो पाने के कारण लगभग 200 मीटर लंबाई में सड़क व नाली निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। अधिशाषी अभियंता-तृतीय को इस सड़क पर डिवाईडर निर्माण व सड़क के डामरीकरण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सचिव जोशी ने भुवाणा-प्रतापनगर निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अभियंता (विद्युत) को विद्युत लाईन शिफ्टिंग शीघ्र करने के निर्देश प्रदान किये, जिससे निर्माणाधीन सड़क के कार्य को गति प्रदान की जा सके। सचिव ने मानसी वाकल पाइप लाईन के शिफ्टिंग के संबंध में संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। भुवाणा प्रतापनगर सड़क के निर्माण की वर्तमान प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संवेदक को कार्य की गति बढ़ाने व कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिये पाबंद किया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व