घर घर फहराएंगे तिरंगा… सैनिकों एवं वीरांगनाओं का होगा सम्मान

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उदयपुर कार्य समिति की एक आवश्यक बूथ संकल्प का आयोजन पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय पर शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी एवम् भाजयुमो शहर जिला उदयपुर द्वारा तिंरगा यात्रा निकालने एवम अन्य विधानसभा कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने बताया की आगामी अगस्त माह में प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिंरगा फहराया जाएगा मंडल अध्यक्ष अपने शक्ति केंद्र एवं बूथ क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर तिरंगा लगवाने का कार्य करेंगे। इसी के साथ मेरी माटी मेरा आभियान के तहत जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और इसी के साथ पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा।

16 से 25  अगस्त बूथ विजय अभियान के तहत हर घर भाजपा का झंडा लगाने का कार्य पार्टी का कार्यकर्ता करेगा और इसी के साथ प्रत्येक घर के द्वार पर भारतीय जनता पार्टी का स्टिकर लगाकर पार्टी द्वारा तैयार पत्रक वितरित किया जाएगा इसी के साथ जिन घरों में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं बने हैं उन परिवारों को भाजपा का सदस्य बनाने का काम भी इसी अभियान के तहत किया जाएगा इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल आकृति की विभिन्न दीवारों पर पेंटिंग बनाई जाएगी, 25 से 27 अगस्त एवम उसके बाद के दिनों में पन्ना प्रमुख विजय संकल्प अभियान, युवा उद्घोष सम्मेलन, महिला प्रतिनिधि संकल्प सम्मेलन, ओबीसी प्रतिनिधि सम्मेलन आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा जिला प्रभारी बंशीलाल खटीक ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी से पार्टी के दिए निर्देशों की पालना करने एवं सभी कार्यक्रमों को पूरी एकजुटता के साथ पूर्ण करने का आग्रह किया।

ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने कहां की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अब पूरी तरह सजग रहकर संगठन को अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के कार्य को गति देनी होगी। विभिन्न समाज संगठनों के व्यक्तियों को पार्टी के साथ जोड़ना होगा और जो जुड़े हुए हैं उनका पार्टी के कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जुड़ाव रखना होगा। जनता तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा एवं अपेक्षित लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करनी होगी।

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम हेतु शहर जिला महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़ वीरांगना सम्मान कार्यक्रम हेतु पूर्व महापौर रजनी डांगी एवं मेरी माटी मेरा अभियान के लिए ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा को प्रभारी मनोनीत किया है।

तिरंगा यात्रा-भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सांय 5:00 नगर निगम प्रांगण से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो कौन-कौन से प्रारंभ होकर बापू बाजार सूरजपोल,झिनिरेत चौक, मुखर्जी चौक घंटाघर हरवेनजी का खुर्रा हाथीपोल अश्विनी बाजार दिल्ली गेट बापू बाजार होते हुए पुनः टाउन हॉल में पहुंच संपन्न होगी।

इस अवसर पर महापौर गोविन्दसिंह टांक ग्रामीण विधायक फ़ुलसिंह मीणा, राष्ट्रीय परिषद सदस्य  ताराचंद जैन, उपमहापौर पारस सिंघवी महामंत्री किरण जैन, गजपाल सिंह राठौड़ ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा पूर्व महापौर  रजनी डांगी,चन्द्रसिहं कोठारी, भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक मोहित सनाढय, जिला उपाध्यक्ष अतुल चंडालिया, देवीलाल शर्मा वंदना मीणा विजय लक्ष्मी कुमावत हंसा माली, जिला मंत्री गजेंद्र भण्डारी, सुहासिनी शर्मा अमृत मेनारिया करण सिंह शक्तावत सपना कुर्डिया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हीरा लाल डांगी युवा मोर्चा जिला महामंत्री रणजीत दिगपाल, जिला उपाध्यक्ष ओम पारीक, महेश गोस्वामी महिला मोर्चा जिला अधक्ष कविता जोशी, महामंत्री सोनिका जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची महामंत्री गोपाल सालवी रोशन वसीटा, मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह देवड़ा, दिनेश धाबाई, गिरीश शर्मा, देवी लाल सालवी, हजारी जैन, हरीश मीणा, सिद्धार्थ शर्मा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बाबूलाल ओड आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर। दिव्यांगजन की सेवा, उपचार और पुनर्वास के क्षेत्र में चार दशकों से निरंतर कार्यरत नारायण सेवा संस्थान के नवनिर्मित विशाल सेवा परिसर — ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी – (मानवता का…

भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

उदयपुर।  शहर के आरके पुरम, गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पीछे,श्री नाथ नगर, साईं अपार्टमेंट के पास में पुष्कर दास महाराज के द्वारा चल रही संगीतमय भागवत कथा के दूसरे दिन…

You Missed

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

  • December 11, 2025
  • 2 views
उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

  • December 10, 2025
  • 4 views
उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

  • December 10, 2025
  • 7 views
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

  • December 9, 2025
  • 7 views
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

  • December 8, 2025
  • 7 views
अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज