अस्पताल जाते अब बच्चों को नहीं लगेगा डर

उदयपुर। नगर निगम द्वारा बर्नार्ड वेन लीयर फाउंडेशन के सहयोग तथा इकली साउथ एशिया एवं इकोरस इंडिया की तकनीकी साझेदारी में संचालित अर्बन 95 प्रोग्राम के अंतर्गत सेक्टर 11 स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए विभिन्न नवाचारों का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर बामनिया एवं निगम उपायुक्त रागिनी डामोर के हाथों हुआ।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बामनिया ने निगम और बर्नार्ड वेन लीयर फाउंडेशन के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि अर्बन 95 एक अच्छी पहल है, जहाँ शहर को बच्चों के नज़रिए से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आते समय छोटे बच्चों में एक अनजाना डर होता है। इस डर के चलते बच्चे इन स्थानों पर अधिक समय नहीं बिता पाते या उपलब्ध सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते। ऐसे में बच्चों के नज़रिए से डिजाइन किये गए इन स्थानों से निश्चित ही उनका भय ख़त्म होगा और वे तथा उनके अभिभावक इन सेवाओं का अच्छे से लाभ ले पाएंगे।

इस अवसर पर निगम उपायुक्त रागिनी डामोर ने कहा कि बच्चों से जुड़े स्थानों को अगर बच्चों की रूचि के अनुसार तैयार किया जाए तो वे ज़रूर वहां जाना पसंद करेंगे, इसी थीम को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पार्क आदि को तैयार किया जा रहा है, ताकि बच्चे अपने अभिभावकों के साथ घर से बाहर समय बिता सके।

इस से पूर्व अर्बन 95 के परियोजना प्रबंधक अमित उपाध्याय ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अर्बन95 का परिचय दिया। उन्होंने अर्बन95 के अंतर्गत चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।  इस अवसर उपनिदेशक समेकित बाल विकास कीर्ति राठौड़, स्थानीय पार्षद चन्द्रकला बोल्या, निगम चीफ इंजीनियर मुकेश पुजारी, शशि बाला स्वास्थ्य जिला कार्यक्रम अधिकारी वैभव सहित क्षेत्र के आशा, एएनएम, बच्चे और उनके अभिभावक आदि मौजूद रहे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व